विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shweta Tiwari: साड़ी में 42 साल की श्वेता तिवारी ने दिखाई ऐसी मदमस्त अदाएं, खूबसूरती देख हक्के-बक्के हुए फैंस

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 30 Jul 2023 05:37 PM (IST)

टीवी की फेसम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने कम उम्र में ही बड़ा ...और पढ़ें

File Photo of Shweta Tiwari. Photo Credit: Instagram
File Photo of Shweta Tiwari. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. एक बार फिर श्वेता तिवारी ने किया अपने हुस्न से कायल
  2. साड़ी में एक्ट्रेस ने दिखाई अदाएं
  3. 42 की उम्र में उनकी फिटनेस देख हैरान हुए फैंस

नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो रहे 'कसौटी जिंदगी की' एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। वह अपने काम की वजह से तो चर्चित है हीं। श्वेता की खूबसूरती और 40 पार की उम्र में मेंटेन की गई सेहत भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। एक्ट्रेस अक्सर बोल्ड और हॉटनेस से भरे फोटोशूट कराती रहती हैं, जिसकी झलक देखते ही फैंस एक बार फिर खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाते।

बेटी को देती हैं कड़ी टक्कर

42 की उम्र में श्वेता तिवारी ने खुद को जिस तरह से फिट रखा है, वह वाकई में काबिलेतारीफ है। वह सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। आए दिन उनके फोटोशूट यूजर्स की धड़कनें बढ़ाते हैं। कई फैंस का यह तक मानना है श्वेता अपनी बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) को कड़ी टक्कर देती हैं।

यहां तक कि पलक की खूबसूरती भी श्वेता के आगे फीकी लगती है। श्वेता का लेटेस्ट फोटोशूट एक बार फिर इस बात को सच साबित कर रहा है।

साड़ी में दिखाई अदाएं

श्वेता तिवारी का साड़ी में कराया गया फोटोशूट चर्चा में बना हुआ है। प्लेन ग्रीन कलर ब्लाउज और उस पर यलो कलर का पल्लू, एक्ट्रेस की सादगी और खूबसूरत चेहरे में चार चांद लगा रहा है। इस लुक को उन्होंने सिल्वर कलर के झुमके, काले रंग की छोटी सी बिंदी और लाइट पिंक कलर लिप्सटिक के साथ ही न्यूड मेकअप से पूरा किया है। झुमके के अलावा उन्होंने किसी भी तरह की एक्सरसरीज कैरी नहीं की है।

यह तस्वीरें पूल में क्लिक कराई गई हैं।

हक्के-बक्के हुए फैंस

श्वेता एक बार फिर अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। देसी गर्ल वाले लुक में भी उन्होंने एक बार फिर अपने फैंस को हैरान कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया, ''कोई कहेगा कि यार इनकी 25 साल की बेटी है और ये खुद 42 साल की हैं...ऑसम।''

एक अन्य ने कमेंट किया, ''यकीन नहीं होता...आपकी उम्र के आगे सब फेल है।'' एक यूजर ने कहा, ''कोई भी आपकी हॉटनेस को मात नहीं दे सकता।"