विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

43 साल की Shweta Tiwari ने इस फोटोशूट से मचाया बवाल, छोटे कपड़ों में एक्ट्रेस ने दिखाया हुस्न का जलवा

Published: Mon, 03 Jun 2024 01:30 PM (IST)

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। टीवी शो के साथ-साथ वह अपने लुक्स को लेकर ...और पढ़ें

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'कसौटी जिंदगी की' से श्वेता तिवारी को मिला था फेम
  2. ब्यूटी और फिटनेस के लिए फेमस हैं श्वेता तिवारी
  3. एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें हो रहीं वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी कातिलाना अदाओं से हमेशा ही लोगों का दिल चुराती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक से बढ़कर एक फोटोज सामने आती हैं। श्वेता की खूबसूरती और फिटनेस को देख ये यकीन करना मुश्किल है कि वह दो बच्चों की मां हैं।

अपनी ब्यूटी और फिटनेस के लिए फेमस हैं श्वेता तिवारी

'कसौटी जिंदगी की' से लाइमलाइट में आईं श्वेता तिवारी इंडस्ट्री की सबसे फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। एक्ट्रेस को खुद को जिस कदर मेंटेन किया है, उसे देख लगता नहीं कि उनकी उम्र 40 के पार भी है। अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत अदाओं से बिजली गिराने वालीं श्वेता ने इस बार भी होश उड़ा देने वालीं खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में श्वेता ने दिखाया जलवा

श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लैक एंड व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। कैमरे के सामने छोटे कपड़ों में स्माइलिंग पोज देते हुए श्वेता तिवारी ने एक बार फिर अपनी अदाओं का जलवा दिखाया है। उनकी खूबसूरती देख फैंस एक बार फिर से उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। 

ब्लैक को-ऑर्ड्स सेट पहन श्वेता ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट कराया है।

यह भी पढ़ें: वेकेशन में 43 साल की Shweta Tiwari ने दिखाया ऐसा जलवा, हुस्न देख उड़े फैंस के होश, बोले- संतूर वाली मम्मी

फैंस बोले- 16 साल की लग रही

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख एक यूजर ने लिखा- 'गॉर्जियस. सिजलिंग. वाओ।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'मेस्मराइजिंग ट्रेजरी हाउस ऑफ ब्यूटी।' एक अन्य ने कमेंट किया, '16 साल की लड़की लग रही हो।' इसी तरह किसी ने एक्ट्रेस के लिए प्रीटि, तो किसी ने आउटस्टैंडिंग यूज किया।

यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari Photos: 43 साल की श्वेता तिवारी ने झरने के आगे दिखाई मदमस्त अदाएं, फैंस बोले- क्या खूबसूरती है