विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shoaib Ibrahim ने शेयर किया दीपिका कक्कड़ का डिलीवरी वीडियो, बताया कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 27 Jun 2023 11:46 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2023 12:09 AM (IST)

Dipika Kakar Delivery Journey टीवी एक्ट्रेस दीपिका ने 21 जून को बेटे को जन्म दिया। हालांकि दीपिका की डिलीवरी स्टोरी ...और पढ़ें

Dipika Kakar delivery video Photo Credit Instagram
Dipika Kakar delivery video Photo Credit Instagram

HighLights

  1. 21 जून को दीपिका और शोएब बेटे के पेरेंट्स बनें
  2. शोएब ने दीपिका की डिलीवरी जर्नी साझा की
  3. शादी के पांच साल बाद दोनों पेरेंट्स बने

नई दिल्ली, जेएनएन।Dipika Kakar Delivery Journey: शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ माता-पिता बन चुके हैं। शोएब अपने जन्मदिन के ठीक अगले दिन ही पापा बने। दीपिका ने 21 जून को बेटे को जन्म दिया। हालांकि, दीपिका की डिलीवरी स्टोरी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी। रात 3 बजे उन्हें अचानक पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें जल्द से जल्द बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

दीपिका का हुआ सी-सेक्शन

इसी बीच अब शोएब ने अपने नए ब्लॉग में पत्नी दीपिका की जर्नी को दिखाया है। 27 जून 2023 को, शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ का डिलीवरी व्लॉग साझा किया। वीडियो में उनके साथ उनकी मां और उनकी ननद सबा भी नजर आ रही हैं। इस दौरान शोएब उनकी ताकत बनकर उनके साथ हर मोड़ पर खड़े रहे। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह दीपिका की हालत देखकर डर भी गए थे।

सबा ने साझा किया था उस रात का किस्सा

 शोएब से पहले उनकी छोटी बहन सबा ने अपने व्लॉग में दीपिका की डिलिवरी वाली रात का किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया, '20 को भाई का बर्थडे था। हम डिनर के लिए गए थे। डिनर से आने के बाद हम सो गए थे। तभी रात करीब 3 बजे भाई को फोन आया। आगे सबा ने बताया, मुझे लगा कि हो सकता है हम सो गए हैं, वो जगे हों और उन्हें किसी चीज की जरुरत हो और इसलिए फोन कर रहे हैं। ' मैने जैसे ही मैंने फोन उठाया, भाई ने कहा कि मैं दीपिका को लेकर हॉस्पिटल लेकर जा रहा हूं। 

शादी के पांच साल बाद बने पेरेंट्स

आपको बता दें, दीपिका और शोएब की लव स्टोरी 'ससुराल सिमर का' के सेट शुरू हुई थी। चार साल तक डेटिंग करने के बाद, आखिरकार 22 फरवरी 2018 को वे शादी के बंधन में बंध गए। अब शादी के पांच साल बाद दोनों पेरेंट्स बने हैं ।