विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी दीपिका के 12 साल पुराने सपने को Jhalak Dikhla Jaa 11 में पूरा करेंगे शोएब इब्राहिम, फैंस ने की तारीफ

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 08 Nov 2023 07:38 PM (IST)

फेमस डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा का 11वां सीजन कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। पिछले 10 ...और पढ़ें

Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar. Photo Credit: Instagram
Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. 'झलक दिखला जा 11' कुछ दिनों में होने वाला है शुरू
  2. शोएब इब्राहिम होंगे शो के पार्टिसिपेंट
  3. शोएब का प्रोमो आया सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में एक बार सेलिब्रिटीज अपना टैलेंट दिखाते नजर आएंगे। वर्षों से ऑडियंस के फेवरेट इस शो में अलग-अलग फील्ड के सितारें अपना डांसिंग टैलेंट दिखाते हैं।

'झलक दिखला जा' का 11वां सीजन शुरू होने वाला है। इस बार के सीजन में छोटे पर्दे के चर्चित एक्टर शोएब इब्राहिम भी हिस्सा लेते दिखेंगे। वह शो में धमाकेदार एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उनकी पहली परफॉर्मेंस देखने के लिए उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ उनके साथ होंगी।

'झलक दिखला जा 11' में शोएब इब्राहिम

शोएब की परफॉर्मेंस से जुड़ा प्रोमो जारी किया गया है। वह 'सूरज हुआ मद्धम' पर अपने मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं। शोएब की परफॉर्मेंस को देखने के लिए दीपिका सामने बैठी उनके लिए चीयर करती देखी जा सकती हैं। पति की परफॉर्मेंस और जज फराह खान से मिली तारीफ से दीपिका की शोएब के लिए खुशी छुपाए नहीं छिप रही। वहीं, शोएब अपनी वाइफ के लिए सबके सामने दिल छूने वाली बात कहते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

दीपिका के लिए जीतना चाहते हैं शो

शोएब ने कहा कि वह अपनी पत्नी के लिए शो जीतना चाहते हैं, जो सीजन 8 का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने कहा, ''दीपिका ने झलक में पार्टिसिपेट किया था। ये मेरा सपना है कि वो ट्रॉफी मैं इसके लिए जीतूं।'' बता दें कि दीपिका सीजन 8 की पार्टिसिपेंट थीं, लेकिन शो जीत नहीं सकी थीं।

फैंस ने किया ये कमेंट

फैंस को प्रोमो में शोएब की परफॉर्मेंस और दीपिका के साथ बॉन्डिंग काफी पसंद आई। एक फैन ने कमेंट किया, 'आप हमेशा कमाल रहेंगे।' एक ने लिखा, 'खूबसूरत जोड़ी माशाअल्लाह, अल्लाह कामयाबी दे, आमीन।'

कब से शुरू हो रहा शो?

'झलक दिखला जा 11' शनिवार 11 नवंबर से शुरू हो रहा है। शो वीकेंड पर रात 9.30 बजे से टेलीकास्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Jhalak Dikhhla Jaa 11 Promo: छोटे पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं अरशद वारसी, इन चार कंटेस्टेंट्स की भी दिखी झलक