विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss में जाने की खबर के बीच Shivangi Joshi ने मां को दिया लाखों का गिफ्ट, खास बनाया मदर्स डे

Published: Tue, 07 May 2024 06:09 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 06:45 PM (IST)

Shivangi Joshi छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम करके फैंस के ...और पढ़ें

शिवांगी ने मां को दिया गिफ्ट (Photo Credit: X)
शिवांगी ने मां को दिया गिफ्ट (Photo Credit: X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में 'नायरा' बनकर अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। वह अक्सर काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनकी और कुशाल टंडन की सगाई की अफवाहें उड़ी थीं।

अब वह किसी और वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने मदर्स डे से पहले अपनी मां को एक शानदार गिफ्ट दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।

यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से हिना खान को किया गया था टर्मिनेट, राजन शाही बोले- 'उन्हें शिवांगी जोशी से...'

मां को गिफ्ट की कार

सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शिवांगी जोशी ने कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने व्हाइट कलर की हुंडई क्रेटा अपनी मां को गिफ्ट देने की बात बताई। इसके साथ ही तस्वीरों में उनकी मां की खुशी साफ देखने को मिली। फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस शोरूम के बाहर कार के आगे अपने माता-पिता के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

वहीं, उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनकी मां गाड़ी चलाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं बधाई हो। कैसा लग रहा है आपको नई गाड़ी में। उनकी मां मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं कि बहुत अच्छा। इसके बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस बताती हैं कि उन्होंने मदर्स डे पर अपनी मां को गिफ्ट दिया है। बता दें कि मॉडल के अनुसार, इस कार की कीमत लगभग 16 से 20 लाख रुपये के बीच में हो सकती है।

कुशाल टंडन संग सगाई की आई थी खबर

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर यह खबरें काफी तेजी से आ रही थीं कि एक्ट्रेस और अभिनेता जल्द सगाई करने वाले हैं। हालांकि, बाद में दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए इन खबरों का खंडन किया।

यह भी पढ़ें: टीवी एक्टर Kushal Tandon ने सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, Shivangi Joshi बोलीं- 'आई लव...'