इस वजह से शाइनी दोषी ने छोड़ दिया 'बहू हमारी रजनीकांत' शो
शाइनी शो में रजनी और शान के बीच आई लड़की का किरदार निभा रही थीं। वो चाहती थीं, कि इस लव ट्रायंगल में उन्हें ही सबसे अधिक प्राथमिकता मिले।
मुंबई। लाइफ ओके के शो ‘बहू हमारी रजनीकांत’ में हाल ही में शाइनी दोषी ने एंट्री ली थी। लेकिन अब वो शो से खुश नहीं हैं, और उन्होंने फैसला लिया है, कि वो अब शो का हिस्सा नहीं रहेंगी।
चूंकि उन्हें इस बात से दुःख है कि जिस तरह का वो किरदार निभाना चाहती थीं। उन्हें वो किरदार निभाने का मौका नहीं मिल रहा है। शाइनी का कहना है, कि उन्हें लगा था कि उनके किरदार को अच्छे से गढ़ा जायेगा। वो शो में रजनी और शान के बीच आई लड़की का किरदार निभा रही थीं। वो चाहती थीं, कि इस लव ट्रायंगल में उन्हें ही सबसे अधिक प्राथमिकता मिले। लेकिन शो में लगातार केवल रजनी के किरदार को ही लोगों ने पसंद किया।
सैफ अली खान के अलावा इनको है करीना कपूर के बेबी का इंतजार
लिहाजा उस किरदार पर फोकस किया जा रहा है। यही वजह है, कि उन्होंने निर्णय लिया कि वो शो से खुद को अलग कर लेंगी। शायनी का ये भी कहना है, कि अगर उन्हें शो में कोई मौका नहीं दिया जा रहा है, तो फिर शो के साथ जुड़े रहने का फायदा ही क्या।