'लाइट्स, कैमरा, किस्से 2' से छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं शेखर सुमन
शेखर खुद मानते हैं, कि इस तरह के शोज को दर्शक हमेशा पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें कई किस्से और कहानियां होती हैं, जिनसे दर्शक तुरंत कनेक्ट कर पाते हैं।
मुंबई। अभिनेता शेखर सुमन जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, और इस बार वो कहेंगे 'लाइट, कैमरा, किस्से 2'। यह इस शो का सेकंड सीजन है। इस शो में शेखर बॉलीवुड फिल्मों की 'बिहाइंड द सीन' स्टोरी दर्शकों को बताते हैं।
इस बार के सीजन में 'चश्मे बद्दूर', 'कोशिश', 'वास्तव', 'रोज़ा' और 'चाची 420' की कहानियां सुनाएंगे। शेखर ने इस बारे में कहा है कि यह काफी शानदार फिल्में रही हैं और दर्शक इसकी कहानियां सुनना पसंद करेंगे। इस शो का प्रसारण सोनी मैक्स 2 पर किया जायेगा। शो में इन सारी फिल्मों के दुर्लभ शॉट्स भी दिखाए जायेंगे। शेखर इस बारे में कहते हैं कि उन्हें हमेशा ही छोटे पर्दे से प्यार रहा है और वो चाहते हैं कि उन्हें इस तरह के शोज को होस्ट करने के मौके मिलते रहें।
पापा बनकर खुश हैं विशाल सिंह, निभाना चाहते हैं ये जिम्मेदारी
शेखर खुद मानते हैं, कि इस तरह के शोज को दर्शक हमेशा पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें कई किस्से और कहानियां होती हैं, जिनसे दर्शक तुरंत कनेक्ट कर पाते हैं। इस शो के हर एपिसोड में तीन किस्से सुनाये जायेंगे।