शहनाज गिल-सिद्धार्थ शुक्ला का रोमांटिक वीडियो वायरल, कैंडल के बीच एक दूजे में खोए आए नजर
शहनाज एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के लिए अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस 13' की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक थी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी। शो खत्म होने के बाद भी दोनों के चर्चे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। 'बिग बॉस' के घर में दोनों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। खासतौर पर शहनाज ने अपनी चुलबिली हरकतों से सभी का दिल जीता। शो के दौरान दोनों की दोस्ती को इतना पसंद किया गया कि फैंस उनकी शादी तक के की बात करने लगे। वहीं अब एक बार फिर सिद्धार्थ और शहनाज सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का एक म्यूजिक वीडियो 'भुला दूंगा' सामने आया है। उनके इस म्यूजिक वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल। वहीं अब इसी गाने का एक बिहाइन्ड द सीन शूट वीडियो सामने आया है। इसे शहनाज गिल ने शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों के चारों तरफ कैंडल जल रही है। दोनों इस दौरान काफी रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पीछे एक बड़ा साथ बाथटब रखा हुआ है। शहनाज और सिद्धार्थ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
शहनाज एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के लिए अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करती हैं। वहीं उनके फैंस भी उनकी लेटेस्ट तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लॉकडाउन की वजह से जहां से सभी अपने घरों में कैद हैं वहीं शहनाज गिल भी इस वक्त अपना क्वालिटी टाइम अपनी फैमिली के साथ बिता रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फनी वीडियो भी शेयर किए हैं।