'डांस दीवाने 3' के सेट से वायरल हुआ माधुरी दीक्षित और शहनाज गिल का डांस वीडियो, 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका
हाल ही में सिडनाज़ बिग बॉस ओटीटी में पहुंचे थे जहां उन्होंने खूब धमाल मचाया। इसके बाद अब दोनों डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने 3 में बतौर गेस्ट बनकर पुहंचे हैं। इसी बीच अब एक नया डांस वीडियो चर्चा में बना हुआ है।
नई दिल्ली, जेएनएन। ‘बिग बॉस 13’ फेम और पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज़ कौर गिल और सिद्धार्थ शुक्ला काफी चर्चा में रहते हैं। दोनों 'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद इस करद फेमस हो गए हैं कि कई मामलों में वो बड़े स्टार्स को भी पीछे छोड़ते हैं। वहीं दोनों की जोड़ियों को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में सिडनाज़ 'बिग बॉस ओटीटी' में पहुंचे थे जहां उन्होंने खूब धमाल मचाया। इसके बाद अब दोनों डांस रिएलिटी शो, 'डांस दीवाने 3' में बतौर गेस्ट बनकर पुहंचे हैं। इसी बीच अब एक नया डांस वीडियो चर्चा में बना हुआ है जिसमें शहनाज़, शो की जज और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। यहां देखें वीडियो...
View this post on Instagram
शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज ‘डांस दीवाने’ के सेट पर माधुरी दीक्षित के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। शहनाज, माधुरी संग उनके फेमस सॉन्ग 'बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल...' पर डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान शहनाज ने माधुरी को कॉपी करने की पूरी कोशिश की और काफी हद तक उनकी तरह ही डांस किया। इस दौरान शहनाज ने ब्लू कलर का गाउन पहना है। वहीं माधुरी ने ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। शहनाज के वीडियो शेयर करते ही यह वायरल हो गया। इस पर लाखों से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा, ‘गर्व महसूस हो रहा है। थैंक्यू कलर्स टीवी इतना सम्मान और प्यार देने के लिए।
आपको बता दें कि इससे पहले एक और प्रामो सामने आया था जिसमें शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की केमिस्ट्री देखने लायक थी। 'डांस दीवाने 3' के नए प्रोमो को शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा, 'क्यों ना सब दीवानों के साथ थोड़ी मैं भी दीवानी हो जाऊं।' वीडियो में आप दोनों की धमाकेदार एंट्री होती है। इसके बाद सिडनाज़ बॉलीवुड सॉन्ग 'एक हो गए हम और तुम' पर परफॉर्म करते दिखते हैं।
इसी दौरान माधुरी दीक्षित, शहनाज से पूछती हैं कि आपके लिए आइडियल कौन हैं। ये सुनते ही शहनाज जोर से पूछती हैं कि लड़का। माधुरी कहती हैं हां। इसके बाद शहनाज, सिद्धार्थ की तरह इशारा करते हुए कहती हैं, 'मुझे ये अच्छा लगता है।' ये सुनते ही सिद्धार्थ थोड़ा शरमा जाते हैं। इस दौरान सभी काफी मस्ती करते नजर आए। वहीं शहनाज की मासूमियत ने जजेज को खूब हंसाया।