विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sidharth Shukla के निधन के 3 हफ्ते बाद पहली बार सामने आया शहनाज गिल का ये वीडियो, देखकर इमोशनल हुए फैंस

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Tue, 21 Sep 2021 03:52 PM (IST)

सिद्धार्थ की मौत का गम शहनाज के लिए काफी गहरा है। सिडनाज की जोड़ी के टूटने का गम सिर्फ शहनाज ...और पढ़ें

Photo Credit : Shehnaaz Gill Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Shehnaaz Gill Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। ​'बिग बॉस 13' विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को आज करीब 3 सप्ताह बीत चुके हैं। 2 सितंबर को सिद्धार्थ ने हार्ट अटैक के चलते अंतिम सांस ली थी। एकटर के निधन की खबर ने हर किसी को सदमे में ला दिया था। वहीं हर कोई सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज कौर गिल के लिए दुआएं मांग रहे हैं। सिद्धार्थ की मौत का गम शहनाज के लिए काफी गहरा है। 'सिडनाज' की जोड़ी के टूटने का गम सिर्फ शहनाज ही जान सकती है। वहीं लगातार फैंस ये जानने के लिए परेशान है कि आखिर सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज का क्या हाल है वो ठीक तो हैं ना? इसी बीच अब सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक अनदेखा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह काफी दुखी नजर आ रही हैं। यहां देखें वायरल वीडियो...

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill Fan Club🌺☠️ (@shehnaazgillclub)

शहनाज गिल का वायरल हो रहा वीडियो उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये शहनाज का लेटेस्ट वीडियो है। इसमें आप देख सकते हैं कि शहनाज की आंखों काफी सूजी नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में शहनाज काफी दुखी होकर गाना गाती नजर आ रही हैं।

वीडियो में आप सुन सकते हैं ​कि शहनाज गिल पंजाबी गाना 'रोई न जो याद तेरी आई वो...' गा रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे के दुख भरे एक्सप्रेशन किसी का भी दिल झंकझोर सकते हैं। इस वीडियो में फैंस लगातार कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि वो मजबूती के साथ खड़ी रहें। शहनाज गिल का ये वीडियो कबका है? किसी को कुछ भी नहीं पता है, लेकिन फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि शहनाज का ये वीडियो सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद का है। अबतक इस वीडियो को सात लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।