विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shama Sikander ने सालों बाद कास्टिंग काउच को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- 'काम के बदले करते थे ऐसी गंदी डिमांड...'

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 08:11 PM (IST)

शमा न सिर्फ अपने काम को लेकर बल्कि अपनी हॉटनेस की वजह से भी फैंस के बीच छाई रहती हैं। ...और पढ़ें

Photo Credit : Shama Sikander Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Shama Sikander Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Shama Sikander On Casting Couch : आए दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के खुलासे होते रहते हैं। कास्टिंग काउच की लिस्ट में कई ऐसे बड़े नाम सामने आए हैं, जो काफी चैंकाने वाले रहे हैं। इसी बीच अब टीवी की जानी मानी एकट्रेस शमा सिकंदर ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पहले के अब वक्त काफी बदल गया है। उनके समय में ऐसा नहीं था। प्रोड्यूसर्स और मेकर्स उनसे दोस्ती करना चाहते थे।

काम के बदले करते थे ऐसी डिमांड

एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने हाल ही में बॉलीवुड लाइफ को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि आज काफी सुधार हो गया है। चीजें काफी बदल चुकी हैं, लेकिन पहले ऐसा कुछ नहीं था। पहले के समय में  कुछ जाने-माने प्रोड्यूसर्स और मेकर्स बिना मिले ही पहली बार में दोस्ती करना चाहते थे।  शमा ने कहा कि काम के बदले में गलत चीजों का फेवर करते थे, जो बेहद गिरी हुई हरकत थी।‘

आज के प्रोड्यूसर्स काफी प्रोफेशनल हैं

शमा ने आगे कहा, ‘आज इंडस्ट्री काफी बदल गई है और बेहतर हो गई है। वहीं आज के यंग प्रोड्यूसर्स काफी प्रोफेशनल हैं। उन्हें नए कलाकारों का सम्मान करना आता है। उनके मन में काम के बदले गलत चीजों की धारणा नहीं होती। पहले प्रोड्यूसर्स मुझसे कहते थे कि वो मुझसे दोस्ती करना चाहते हैं। मैं सोचती थी कि मैं कभी इनसे पहले मिली नहीं, साथ में काम नहीं किया फिर हम दोस्त कैसे हो सकते हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)

सोशल मीडिया पर रहती हैं चर्चा में

शमा सिकंदर एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं। वो अक्सर अपनी हाॅट एंड बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर फैसं को क्रेजी बनाती हैं। वहीं फैंस को भी शमा की हाॅट एंड बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है।