विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैं हर सीजन में कैसे आ जाता हूं...शालीन भनोट ने Bigg Boss 20 में काजी तौकीर से तुलना पर तोड़ी चुप्पी

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:18 PM (IST)

शालीन भनोट ने बिग बॉस 20 के प्रतियोगी काजी तौकीर से अपनी तुलना पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हर सीजन ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 16 फेम शालीन भनोट (Shalin Bhanot) ने की तुलना बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के प्रतियोगी काजी तौकीर के साथ हो रही है। कई लोगों का मानना है कि उनका अंदाज और लुक्स काफी कुछ शालीन से मिलते हैं। अब फाइनली एक्टर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

एक वीडियो शेयर करते हुए, अभिनेता ने सवाल किया कि हर बार नए सीजन के प्रीमियर के दौरान उनका नाम क्यों सामने आता है। उन्होंने फैंस को अन्य कंटेस्टेंट से उनकी तुलना करना बंद करने का भी आग्रह किया। उन्हें कहा,'हर सीजन में मुझसे किसी न किसी से तुलना करते हैं।"

शालीन भनोट ने क्या कहा?

शालीन ने कहा,'ये हर बार जब बिग बॉस चालू होता है तो मैं कहां से आ जाता हूं?' उन्होंने दर्शकों को याद दिलाया कि उन्होंने बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया था लेकिन तब से वह किसी न किसी तरह हर सीजन में बातचीत का हिस्सा बने हुए हैं।

उन्होंने कहा,'मैं बिग बॉस 16 में था, पर मैं हर सीजन में कहीं न कहीं से जुड़ ही जाता हूं। हर एक सीजन में मुझसे किसी न किसी से तुलना करते हैं।'

किस वजह से उठी ऐसी बात

इसके बाद अभिनेता ने बताया कि कैसे बिग बॉस 17 के दौरान अभिषेक कुमार की वजह से उनका नाम सामने आया था। बिग बॉस 18 में होस्ट सलमान खान ने ईशा सिंह को छेड़ते हुए उनका जिक्र किया था।

शालीन ने बिग बॉस 19 के दौरान की गई तुलनाओं को भी याद करते हुए कहा,'बिग बॉस 19 में किसी लड़की से तुलना कर रहे थे फिर वो बीच में हर्षद चोपड़ा वाली बात आ गई। अब सीजन 20 आ गया और फिर से मेरा नाम कोई लेकर आ गया।

दरअसल बिग बॉस 20 में, काजी तौकीर की हर्ष विजय मचारे उर्फ युंग डीएसए के साथ झड़प के बाद फैंस उनकी तुलना शालीन भनोट के साथ करने लगे। उनका मानना है कि इससे उन्हें सीजन 16 के दौरान एमसी स्टेन के साथ शालीन की लड़ाई की याद आ गई।

यह भी पढ़ें- 40 दिन जंगली कुत्ते-सांप के बीच रहा सिंगर, पीया कोयले का पानी... Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट का शॉकिंग खुलासा

यह भी पढ़ें- 'डिवोर्स स्पेशल...' Mahhi Vij ने Bigg Boss 20 को लेकर दिया ऐसा बयान, बाकी कंटेस्टेंट रह गए भौचक्के