यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में अपना रिप्लेसमेंट देख भड़के शैलेश लोढ़ा, पोस्ट कर कहा- तुम डरे हुए हो..
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। इसकी वजह टीआरपी नहीं है बल्कि शो के रोज बदलने वाले किरदार हैं। पिछले दिनों शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने इसे अलविदा कह दिया। हाल ही में दर्शकों ने एक्टर सचिन श्रॉफ को शैलेश लोढ़ा को रिप्लेस करते हुए देखा। अब खुद शैलेश ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
शैलेश लोढ़ा को आया गुस्सा
शैलेश लोढ़ा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक व्यंग कविता शेयर की है। इस कविता को पढ़ने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे शैलेश का तारक मेहता के मेकर असित मोदी को जवाब मान रहे हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'एक ताजा व्यंग्य कविता..
मेरा ही चेहरा सब से बड़ा हो
यार तुम कितने असुरक्षित और डरे हो
परिभाषा तक नहीं जानते ईमान की
इतनी बार अपना कहा बदलते हो
कीमत तो पता ही नहीं ज़ुबान की
अगर तुम में आत्मा होती तो पूछता
क्या कभी उसे टटोला था
वैसे एक सवाल जरूर है
आख़री बार तुमने सच कब बोला था?
कविता में कसा तंज
यूं तो शैलेश लोढ़ा ने अपनी पोस्ट में किसी का जिक्र नहीं किया लेकिन कविता पोस्ट करने की उनकी टाइमिंग बता रही हैं कि यह किसी खास मकसद से की गई है। लोगों का मानना है कि जैसे ही शैलेश ने शो में अपनी जगह सचिन श्रॉफ को देखा उन्होंने यह व्यंगात्मक कविता पोस्ट कर दी। एक यूजर ने तो कमेंट बॉक्स में लिख भी दिया कि, ' हर बार आपकी कविता पढ़कर मुझे ऐसा क्यों लगता है कि आपने यह शैलेश लोढ़ा के लिए लिखा है'।
सचिन श्रॉफ ने किया शैलेश लोढ़ा को रिप्लेस
बता दें कि इस हफ्ते से सचिन श्रॉफ शो में तारक मेहता के किरदार में नजर आ रहे हैं। हालांकि लोगों ने इस रिप्लेसमेंट को कुछ पसंद नहीं किया है और लगातार सोशल मीडिया पर शो के मेकर असित मोदी को ट्रोल कर रहे हैं। शो की स्टोरी के मुताबिक जेठालाल को अमेरिका जाते हुए दिखाया है। लोगों को अब शक हो रहा है कि कही दिलीप जोशी भी तो शो को अलविदा नहीं कहने वाले।
