विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arishfa Khan: सोशल मीडिया की जान बन चुकी है टीवी की यह चाइल्ड आर्टिस्ट, एक दफा तस्वीरें देख लीं तो बार-बार देखेंगे

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 19 Jul 2022 07:53 PM (IST)

Sayyed Arishfa Khan Photos अरिशफा ने टीवी पर काफी काम किया है मगर बड़े होने के बाद उनकी तस्वीरों को ...और पढ़ें

Sayyed Arishfa Khan Uttaran TV Child actress is Now 19 Years Old. Photo- Instagram
Sayyed Arishfa Khan Uttaran TV Child actress is Now 19 Years Old. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर सैयद अरिशफा खान ने 19 साल की उम्र में ही वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो कई स्थापित अभिनेत्रियों को भी हासिल नहीं हुआ है। इंस्टाग्राम पर अरिशफा के 29.3 मिलियन यानी 2.93 करोड़ फॉलोअर्स हैं। अरिशफा बेहद खूबसूरत हैं और अपने तस्वीरों और वीडियो से फैंस और फॉलोअर्स का मनोरंजन करती हैं। अरिशफा सोशल मीडिया की टॉप इनफ्लूएंसर्स में शामिल हैं। 

अरिशफा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई टीवी शोज में काम किया है। इनमें वीरा, जिनी और जुजु, उतरन और मेरी दुर्गा जैसे शोज शामिल हैं। अरिशफा अलग-अलग तरह के कपड़ों में अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में वो अपनी गरिमा का पूरा ध्यान रखती हैं। अरिशफा ने 7 साल की उम्र में टीवी पर अभिनय की पारी शुरू की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Sayyed Arishfa Khan 💎 (@arishfakhan138)

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरिशफा की मां ने स्टंट वुमन के तौर पर अपना करियर बेटी के लिए दांव पर लगा दिया था। ह्यूमेंस ऑफ बॉम्बे की एक पोस्ट में अरिशफा ने बताया था कि उनकी मां अर्शी नाज फिल्मों में स्टंट वुमन का काम करती थीं। उन्होंने ही अरिशफा को एक्ट्रेस बनने के लिए प्रेरित किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Sayyed Arishfa Khan 💎 (@arishfakhan138)

2018 में अरिशफा ने मजे-मजे में टिकटॉक वीडियो बनाना शुरू किया था, लेकिन उन्हें इतनी लोकप्रियता मिली कि पहला ही वीडियो वायरल हो गया। अरशिफा टिकटॉक पर 25 मिलियन फॉलोअर्स पार करने वाली पहली भारतीय बन गयी थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Sayyed Arishfa Khan 💎 (@arishfakhan138)

उतरन शो में रानी चटर्जी का किरदार निभाने के लिए अरिशफा को काफी पॉप्यूलैरिटी मिली थी। जब उन्हें इस शो को करने का मौका मिला तो काफी खुशी हुई थी। 2018 में अरशिफा को अपना पहला शो बतौर लीड मिला। अरिशफा को वीरा शो से काफी लोकप्रियता मिली थी, जिसमें गुंजन नाम का किरदार निभाया था। 

View this post on Instagram

A post shared by Sayyed Arishfa Khan 💎 (@arishfakhan138)

इंस्टाग्राम के साथ फेसबुक पर भी अरिशफा के चाहने वालों की लम्बी कतार है। फेसबुक के एकाउंट को 13 मिलियन यानी 1.3 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। अरिशफा किसी को फॉलो नहीं करतीं। टीवी से अभिनय की शुरुआत करने वाली अरिशफा सोशल मीडिया स्टार हैं। अब फैंस को उनके फिल्मों में आने का इंतजार है।