भाभी जी घर से 'बाहर' आईं , ये काम करने
सौम्या टंडन के साथ पिछले साल एक हादसा हुआ था जब वो टर्की में छुट्टियां मनाने गई और एक कैब ड्राइवर ने उनके कई हज़ार यूरोज़ बेवकूफ़ बनाकर चुरा लिये थे।
मुंबई। छोटे परदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं ' में अनीता भाभी का रोल निभा रहीं सौम्या टंडन अब लोगों को अलग तरह से हंसाने के काम में भी शामिल होंगी। वो अब एक रियलिटी शो में भी नज़र आएंगी।
ख़बर है कि सौम्या टंडन कॉमेडी रियलिटी शो एंटरटेमेंट की रात में शामिल होने वाली है। इस शो में पहले आर जे मलिष्का थीं जो नए सीजन में नहीं होंगी और उनकी जगह सौम्या को मौका दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सौम्या इस शो की शूटिंग जल्द ही शुरू करने जा रही हैं। इस नए शो में उनका लुक बेहद ही अलग होगा और उनका रोल शो के एक होस्ट के तौर पर होगा। ऐसा नहीं है कि सौम्या पहली बार कोई शो होस्ट कर रही हैं। वो तीन साल बाद शो होस्टिंग में वापसी कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने डांस इंडिया डांस और जोर का झटका जैसे रियलिटी शो को होस्ट किया है। सौम्या को टीवी शो ' भाबी जी घर पर हैं ' में अनीता भाभी के रोल से काफी लोकप्रियता मिली है। इस शो में वो आसिफ़ शेख के अपोजिट हैं जो उनके पति विभूति नारायण मिश्रा का रोल निभाते हैं।
भाबी जी... शो काफी चर्चित और विवादित रहा है और इसी शो में पहले अंगूरी भाभी का रोल निभाने वाली शिल्पा शिंदे ने निर्माता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे , जिसके बाद उन्हें शो से हटा दिया गया। सौम्या टंडन के साथ पिछले साल एक हादसा हुआ था जब वो टर्की में छुट्टियां मनाने गई और एक कैब ड्राइवर ने उनके कई हज़ार यूरोज़ बेवकूफ़ बनाकर चुरा लिये थे।
यह भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर ने कपिल पर किया तगड़ा पलटवार, धज्जियां उड़ाई, किडनी और लीवर याद दिलाये