Saumya Tandon का घूमर डांस वीडियो चर्चा में, दीपिका पादुकोण की तरह एक्सप्रेशन देख फैंस हुए दीवाने
सौम्या टंडन ने अपने करियर की शुरूआत टीवी सीरियल ‘ऐसा देश है मेरा के साथ की थी। इसमें उन्होंने रस्टी देओल का किरदार निभाया था। इसके बाद वह ‘मेरी आवाज को मिल गई रोशनी ‘ में नजर आईं थीं। यही नहीं वह होस्ट भी रह चुकी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं' में अनीता भाभी का रोल प्ले कर चकीं सौम्या टंडन ने भले ही शो को अलविदा कह दिया हो लेकिन वह आज भी दर्शकों की फेवरेट हैं। सौम्या ने इस शो से काफी पॉपुलेरिटी हासिल की है। सौम्या एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटस्ट फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसी बीच उनका एक डांस वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में वह दीपिका पादुकोण की तरह घूमर गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। सौम्या टंडन अपने इस घूमर डांस वीडियो के अपने यूट्रयूब चैनल पर पोस्ट किया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सैम्या राजस्थानी पहनावे में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर के लहंगे के साथ ही गोल्डन ब्लाउज कैरी किया हुआ है। साथ ही उन्होंने राजस्थानी ज्वैलरी भी पहनी है। वहीं घूमर सॉन्ग पर वह बेहतरीन एक्सप्रेशन दे रही हैं। उनके धमाकेदार डांस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सौम्या टंडन के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
सौम्या टंडन के वर्कफ्रेंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरूआत टीवी सीरियल ‘ऐसा देश है मेरा' के साथ की थी। इसमें उन्होंने रस्टी देओल का किरदार निभाया था। इसके बाद वह ‘मेरी आवाज को मिल गई रोशनी' में नजर आईं थीं। यही नहीं वह होस्ट भी रह चुकी हैं। वह 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन', 'मल्लिका-ए-किचन ऑन एयर' और ‘डांस इंडिया डांस' जैसे सीरियलों को भी होस्ट कर चुकी हैं। वहीं उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी मिली सुपरहिट शो ‘भाबीजी घर पर हैं' में अनिता नारायण मिश्रा का किरदार निभाकर। इस शो को फिल्हाल सौम्या टंडन अलविदा कह चुकी हैं।