विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanjeeda Shaikh ने हर्षवर्धन राणे से अफेयर की खबरों पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Fri, 14 Jul 2023 05:40 PM (IST)

Sanjeeda Shaikh On Harshavardhan Rane Affair संजीदा शेख जल्द संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरा मंडी में नजर आने ...और पढ़ें

Sanjeeda Shaikh On Harshavardhan Rane Affair, Sanjeeda Shaikh Harshavardhan Rane Affair
Sanjeeda Shaikh On Harshavardhan Rane Affair, Sanjeeda Shaikh Harshavardhan Rane Affair

नई दिल्ली, जेएनएन। Sanjeeda Shaikh On Harshavardhan Rane Affair: फिल्म एक्ट्रेस संजीदा शेख को लेकर खबर है कि वह इन दिनों अभिनेता हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं। हमें भी दोनों ने अभी तक अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है और दोनों ने चुप्पी साध रखी है। अब हर्षवर्धन राणे को लेकर पहली बार संजीदा शेख ने प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, उन्होंने इशारों-इशारों में बात की है। 

कौन हैं संजीदा शेख?

संजीदा शेख बॉलीवुड की बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस मानी जाती है। उनकी सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने कई टेलीविजन शो और फिल्मों में भी काम किया है। वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा खबरों में रहती है। 

View this post on Instagram

A post shared by Sanjeeda Shaikh (@iamsanjeeda)

संजीदा शेख ने हर्षवर्धन राणे के साथ अफेयर की खबरों पर क्या कहा है?

इन दिनों संजीदा शेख अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि वह इन दिनों हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं। जिनके साथ उन्होंने 'तैश' में काम किया था। अब से कुछ समय पहले, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने इशारों-इशारों में बात की है। उन्होंने अपनी कई तस्वीरों की बनी एक वीडियो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है,

"प्राइवेसी एक पावर है।"

संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे के अफेयर की खबरें क्यों वायरल हो रही है?

तस्वीरों में संजीदा शेख ग्रीन कलर की ब्रालेट और मैचिंग कलर की पैंट पहनकर अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। कई लोगों का मानना है कि उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर अपने रिश्ते पर बात की है। दोनों के अफेयर की अफवाह उस समय उड़ने लगी, जब दोनों गिर में साथ वेकेशन मनाते नजर आए थे। फैंस ने एक दोनों को एक ही जीप में बैठे हुए स्पॉट कर लिया था। हालांकि, दोनों ने अलग-अलग समय की तस्वीरें शेयर की थी। दोनों ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

संजीदा शेख का किससे तलाक हुआ है?

संजीदा शेख ने इसके पहले आमिर अली से शादी की थी। उनसे उन्हें एक बेटी भी है। हालांकि, बाद में, उन्होंने उनसे तलाक ले लिया था। दोनों का तलाक 2022 में हुआ है। संजीदा और आमिर अली अपने रिश्ते को प्राइवेट रखते हैं। खबरों के अनुसार, बेटी की कस्टडी संजीदा शेख को दी गई है।