Move to Jagran APP

इस शो में लीड रोल निभाएंगी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस संगीता घोष!

शो में छोटे पर्दे की दो बड़ी अभिनेत्रियां लीड रोल्स में दिखाई देंगी। ऐसा ही एक शो महेश भट्ट भी ला रहे हैं।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2016 03:12 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2016 06:11 PM (IST)
इस शो में लीड रोल निभाएंगी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस संगीता घोष!

मुंबई। स्टार प्लस पर जल्द एक नया शो शुरू होने जा रहा है, जो मां-बेटी के रिश्ते पर आधारित है। इस शो के बारे में नई खबर इसकी स्टार कास्ट को लेकर आ रही है।

loksabha election banner

इस शो में अहम् किरदार के लिए मशहूर अभिनेत्री संगीता घोष को कास्ट किया जा रहा है। खबर है कि शो में नारायणी शास्त्री भी अहम् किरदार में होंगी। शो का प्लॉट कुछ इस तरह तैयार किया जा रहा है, कि संगीता और नारायणी एक दूसरे के खिलाफ शो में नजर आएँगी। हालांकि खुद संगीता ने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। खबर है कि इस शो का राजेश राम सिंह के नए प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाया जायेगा। राजेश राम ने 'पिया रंगरेज' और 'फुलवा' जैसे शोज का निर्देशन किया है।

अनीता हसनंदानी ने दी गुड न्यूज, देखें बेबी की तस्वीर

वैसे महेश भट्ट भी इसी चैनल पर अपना शो नामकरण ला रहे हैं, जो एक मां और बेटे के रिश्तों की कहानी है। ये शो भट्ट की अपनी जिंदगी से प्रेरित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.