विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गाल फूल गए, मोटी हो गई हो...' यूजर्स ने Sana Makbul को किया बॉडीशेम, एक्ट्रेस ने वीडियो जारी कर लगाई क्लास

Published: Fri, 02 May 2025 05:39 PM (IST)

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सना मकबूल बढ़े हुए वजन को लेकर काफी ट्रोल हो रही हैं। इंटरनेट पर लोग ...और पढ़ें

सना मकबूल को यूजर्स ने किया ट्रोल (फोटो- इंस्टाग्राम)
सना मकबूल को यूजर्स ने किया ट्रोल (फोटो- इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की विजेता और टेलीविजन एक्ट्रेस सना मकबूल को बीते दिनों उनके बढ़े हुए वजन की वजह से काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा था। अब एक्ट्रेस ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सना ने कहा कि लोगों को शायद पता नहीं है कि वह किस दौर से गुजर रही हैं इसलिए उन्हें उनके रूप-रंग पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए। गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सना ने बॉडी शेमिंग कमेंट्स पर प्रतिक्रिया दी।

मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता - सना

उन्होंने कहा,"हाय दोस्तों, आप में से बहुत से लोग मुझसे कह रहे हैं कि मोटी दिख रही है। गाल भर गए हैं। सच कहूं तो पहले न इस बात का फर्क पड़ता था,लेकिन अब फर्क नहीं पड़ता।"

यह भी पढ़ें: जो Bigg Boss से नहीं हुआ वो Naezy ने कर दिखाया, एक्स कंटेस्टेंट से हुई सना मकबूल की दोस्ती?

सना ने वीडियो जारी कर दी सफाई

सना ने आगे कहा,"मेरी बॉडी। मैं मोटी लग रही हूं, पतली लग रही हूं, सूखी लग रही हूं, कंडी लगूं,गुब्बारे की तरह। यह मेरा शरीर है। यह मेरी इच्छा है कि मैं कैसी दिखूं। मुझे लगता है कि मैं शानदार दिखती हूं। मैं शानदार हूं और हां, तो किसी को सवाल उठाने से पहले उसके बारे में जानिये। शायद वो, कुछ चीजों से गुजर रही हो। कुछ स्वास्थ्य कारणों से। आप नहीं जानते, इसलिए बस आकर सवाल न करें।"

View this post on Instagram

A post shared by Sanafc (@sanaamfc)

लोगों ने सना को किया सपोर्ट

सना के इस वीडियो पर फैंस ने उन्हें अपना सपोर्ट दिखाया है। फैंस ने कहा कि वो जैसी भी दिखेंगी उन्हें वो पसंद करेंगे, प्यार करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सना ने इस प्यार को क्या नाम दूं? से पॉपुलैरिटी पाई थी। इसमें बरुन सोबती और सनाया ईरानी भी नजर आए थे। बाद में वो खतरों के खिलाड़ी 11 में भी नजर आई थीं। साल 2024 में उन्होंने अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस ओटीटी 3 में भी हिस्सा लिया था।

सना इसकी विजेता रही थीं। हालांकि सना ने वीडियो के अंत तक ये क्लियर नहीं किया कि उनके वजन बढ़ने के पीछे क्या कारण है। फिलहाल ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि मेडिकल कंडीशन की वजह से ऐसा हुआ है।

यह भी पढ़ें: BB OTT 3 की जीत के बाद Sana Makbul का छलका दर्द, बोलीं- 'किसी ने मेरे लिए ताली नहीं बजाई'