यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ye Rishta Kya Kehlata Hai में खत्म होगी अभिमन्यु-अक्षरा की प्रेम कहानी, बेटी-बेटी का रोल निभाएंगे ये सितारे
Ye Rishta Kya Kehlata Hai मशहूर टेलीविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय से फैंस का एंटरटेनमेंट कर ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर और लंबे समय तक टेलीविजन की दुनिया में बना रहने वाला शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में बहुत जल्द नए कलाकारों की एंट्री होने वाली है, जो कि अभिमन्यु और अक्षरा की जगह लेंगे। शो में 20 साल का लीप ट्रैक आने वाला है, जिसके बाद लीड एक्टर्स हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ का ट्रैक खत्म हो जाएगा।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हर साल कहानी में 20 साल बाद की स्टोरी दिखाई जाती है। इसी के साथ लीड स्टार कास्ट भी बदलती है। राजन शाही के शो में चौथी जनरेशन की एंट्री होने वाली है, जिसके लिए तीन नाम सामने आए हैं।
खत्म होगी अभिमन्यु-अक्षरा की प्रेम कहानी
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए फहमान खान, शहीर शेख, रणदीप राय जैसे कलाकारों के नाम सामने आ रहे थे। 20 साल के जनरेशन लीप के बाद अभिमन्यु और अक्षरा की जगह जो स्टार्स लेने वाले हैं, उनके नाम सामने आ चुके हैं। वो कौन हैं, आइये जानते हैं।
'ये रिश्ता...' में ये होंगे लीड?
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे जनरेशन लीप में 'शुभ शगुन' फेम एक्टर शहजादा धामी की एंट्री होगी। वह शो में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं, फीमेल लीड के लिए समृद्धि शुक्ला का नाम सामने आया है। समृद्धि टीवी शो 'सावी की सावरी' में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा शिवम खजूरिया का नाम भी सामने आया है।
इस दिन दिखाया जाएगा प्रणाली-हर्षद का आखिरी एपिसोड
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कुछ वर्षों से हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ नजर आ रहे हैं। अभिमन्यु और अक्षरा के रोल में लोगों ने इन्हें बहुत पसंद किया। हर्षद और प्रणाली ने शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जगह शो में ली थी। अब उनकी जगह कोई और लेगा। मौजूदा ट्रैक की बात करें, तो इसमें अक्षरा मां बनने वाली हैं। 10 नवंबर के पहले इनका बच्चा इस दुनिया में आ जाएगा और इसके बाद दोनों का ट्रैक खत्म हो जाएगा। प्रणाली और हर्षद अब चंद दिनों के मेहमान हैं। उसके बाद इनके बच्चे बड़े हो जाएंगे।
