Bigg Boss 13: इतने साल बाद सलमान खान को फिर आई ऐश्वर्या राय की याद! जानें क्यों?
Bigg Boss 13 एक दौर था जब बॉलीवुड के ‘दबंग खान’ सलमान कान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप के चर्चे थे। इतने साल बाद सलमान फिर से ऐश्वर्या का जिक्र करते नजर आएंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। एक दौर था जब बॉलीवुड के ‘दबंग खान’ सलमान कान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप के चर्चे थे। हालांकि किसी मनमुटाव की वजह से दोनों अलग हो गए। अलग होने के बाद ना तो सलमान ने कभी अपने रिश्ते के बारे में बात की और ना ही ऐश्वर्या राय की तरफ से इसपर कोई बयान आया। बल्कि सलमान के सामने किसी भी इवेंट में अगर ऐश्वर्या राय का जिक्र भी किया जाता है तो वो बात को टाल देते हैं। लेकिन इतने सालों बाद सलमान को ‘बिग बॉस 13’ के स्टेज पर ऐश्वर्या का नाम लेता देखा जाएगा।
‘बिग बॉस’ के फैन पेज बिग बॉस खबरी पर छपी खबर की मानें तो सलमान को हिमांशी खुराना को देखकर ऐश्वर्या की याद आ जाएगी। खबर के मुताबिक, पेनलिस्ट हिमांशी से शहनाज़ और उनकी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में पूछेंगे। इसके बाद उनसे पूछा जाएगा की अगर शहनाज़ पंजाब की कटरीना हैं तो आपक क्या हैं? इस पर हिमांशी, सलमान से पूछेंगी ‘मुझे देखकर क्या लगता है’? इसके बाद सलमान उन्हें कुछ मिनट के लिए देखेगे और कहेंगे कि ‘आप पंजाब की ऐश्वर्या’।
आपको बता दें कि शहनाज़ खुद को पंजाब की कटरीना बताती हैं। जब पहली बार उन्हें सलमान के सामने खुद को इंट्रोड्यूज किया था तो पंजाब की कटरीना कहकर ही किया था। वैसे हिमांशी खुराना का घर में एंट्री करना शहनाज़ गिल के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। क्योंकि दोनों ही पंजाब में काफी फेमस हैं और दोनों के बीच बिल्कुल नहीं बनती है। हिमांशी के गाने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हो चुका है। जिसका जिक्र हिमांशी ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट के जरिए किया भी था।