Nach Baliye सीजन 9 के लिए Salman Khan ने की ऐसी तैयारी, शो में खुलेगा ये रहस्य
19 जुलाई से स्टार प्लस पर आरंभ होने वाले इस शो में टीवी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आएंगी। किसी भी प्रतिभागी के एक्स का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 9 (Nach Baliye season 9) में पूर्व जोडियों और वर्तमान जोडियों के बीच ट्रॉफी जीतने को लेकर जबर्दस्त मुकाबला होगा। निर्माता सलमान खान (Salman Khan) शो के प्रचार में कोई कसर नहीं छोडना चाहते हैं।
बताया जाता है कि शो के प्रचार के लिए आगामी सप्ताह में तीन जोडियां आलीशान लिमोजिन कार में बैठकर मुंबई के उपनगर में स्थित अलग-अलग क्लबों में जाएंगी। यह पहली मर्तबा है जब सलमान खान नच बलिए को प्रोड्यूस कर रहे हैं। उन्होंने टीम को स्पष्ट रूप से निर्देश दे रखा है कि सब कुछ लार्जर दैन लाइफ होना चाहिए। शो में बतौर जज रवीना टंडन (Raveena Tandon) और अली अब्बास जफर (Ali abbas zafar) के नाम की पुष्टि हो रही है। जबकि प्रतिभागियों में अनिता हसनंदानी (Anita Hassanandani), उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia), विशाल आदित्य सिंह के नाम सामने आ चुके हैं।
ताजा अपडेट यह है कि 19 जुलाई से स्टार प्लस पर आरंभ होने वाले इस शो में टीवी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आएंगी। किसी भी प्रतिभागी के एक्स का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। शो में वे मॉस्क पहनकर आएंगे। परफॉर्मेंस के बाद उनके चेहरे दिखाए जाने की योजना है। ऐसा होने पर दर्शकों की बेकरारी होना लाजमी है।
यह भी पढ़ें: Dilbar गर्ल Nora fatehi का सोशल मीडिया पर एक और धमाल, फैंस से मिला यह तोहफा, वीडियो देखिए