विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: सलमान के शो में तड़का लगाएंगे इंडस्ट्री के दो बड़े सितारे, एक्टिंग के साथ पॉपुलर है दोस्ताना भी

Published: Wed, 11 Oct 2023 11:59 AM (IST)

Bigg Boss 17 पॉपुलर शो बिग बॉस का 17वां सीजन बस कुछ दिनों की दूरी पर है। सलमान खान के ...और पढ़ें

File Photo of Salman Khan from Bigg Boss
File Photo of Salman Khan from Bigg Boss

HighLights

  1. 'बिग बॉस 17' की 15 अक्टूबर से हो रही शुरुआत
  2. सलमान के शो के लिए कन्फर्म हुए कई नाम
  3. इस बार के सीजन की अलग है थीम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बस कुछ दिनों का इंतजार और फिर शुरू होगा रियलिटी शो की दुनिया का सबसे कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17।' सलमान खान ने शो के लिए कई प्रोमो शूट किए हैं। फैंस इस सीजन को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस बार के सीजन में ऐसे कंटेस्टेंट्स को लिए जाने की बात सामने आई है, जिनका एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया की फील्ड में भी रुतबा कायम है।

'बिग बॉस 17' में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे सितारे

'बिग बॉस 17' के लिए ईशा मालवीय, यूट्यूबर सनी आर्या, अरमान मलिक, पायल मलिक, कंवर ढिल्लों जैसे सितारों का नाम सामने आया है। इस कड़ी में दो और नाम शामिल हो गए हैं। ये दो नाम उन एक्टर्स के हैं, जिनकी टेलीविजन इंडस्ट्री में अच्छी पहचान है। साथ ही फैंस के बीच ये अपने लुक्स और दोस्ती को लेकर काफी फेमस हैं। यानी इस बार का 'बिग बॉस 17' पहले से काफी एक्साइटिंग और एंटरटेनिंग होने वाला है।

ये दो सितारे मचाएंगे धूम

बिग बॉस के फैन पेज की तरफ से शेयर की गई जानकारी से सामने आया है कि ऋत्विक धनजानी और करण वाही को शो के लिए अप्रोच किया गया है। ऋत्विक का नाम शो के लिए लगभग कन्फर्म है। वहीं, करण की मेकर्स से 'बिग बॉस 17' के लिए बातचीत चल रही है।

यह भी पढ़ें: Salmam Khan on Tiger 3: सलमान खान ने 'टाइगर 3' की स्टोरी पर दी बड़ी हिंट, कहा फैंस के लिए गिफ्ट है ये फिल्म

बता दें कि करण और ऋत्विक, दोनों ही टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने सितारे हैं। इनकी दोस्ती भी काफी अच्छी है। हाल ही में दोनों ने गणेश चतुर्थी पर बप्पा की इकोफ्रेंडली मूर्ति बनाई थी। दोनों ने साथ में क्ले से मूर्ति बनाई थी।

क्या है 'बिग बॉस 17' की थीम?

इस बार के शो की थीम सिंगल वर्सेज कपल है। कुछ कंटेस्टेंट्स सिंगल, तो कुछ कपल बनकर शो में एंट्री लेंगे। 'बिग बॉस 17' का आगाज 15 अक्टूबर से सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे से और शनिवार व रविवार रात 9 बजे से होगा। शो कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा।