शहीर शेख ने पत्नी की प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, फैमिली फोटो में बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती दिखीं रुचिका कपूर
इन दोनों की शादी के कुछ दिनों बाद से ही रुचिका की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि शहीर और रुचिका ने इन खबरों को निराधार ही बताया। लेकिन अब शहीर शेख ने पत्नी के प्रेग्नेंट होने का खुलासा कर दिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन अभिनेता शहीर शेख इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। शहीर शेख ने हाल ही में रुचिका कपूर के साथ शादी की है। इन दोनों की शादी के कुछ दिनों बाद से ही रुचिका की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि शहीर और रुचिका ने इन खबरों को निराधार ही बताया। लेकिन अब शहीर शेख ने पत्नी के प्रेग्नेंट होने का खुलासा कर दिया है।
हाल ही में शहीर शेख ने परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनकी पत्नी रुचिका कपूर की प्रेग्नेंसी कंफर्म हो गई है। दरअसल इस फोटो में रुचिका बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कमेंट में शहीर शेख ने लिखा, 'खुशियां घर पर बनी होती हैं।'
तस्वीर में रुचिका कपूर, उनके माता- पिता और भाई- बहन भी साथ में हैं। रुचिका ने पोटो में नीले रंग की प्रिंटेड गाउन पहनी है। तो वहीं शहीर शेख टी-शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। फोटो में रुचिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर पर रुचिका और शहीर के फैंस भी कमेंट कर यही कह रहे हैं कि अब प्रेग्नेंसी कंफर्म हो गई है।
बीते दिनों रुचिका कपूर का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो अपने बेबी बम्प को छुपा रही थीं। तब भी ये अटकलें तेज हो गई थीं कि रुचिका प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अब ये गुड न्यूज कंफर्म हो गई है कि शहीर और रुचिका जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस खबर से इन दोनों के फैंस भी खासे खुश नजर आ रहे हैं।
बता दें कि शहीर शेख और रुचिका कपूर ने काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद बीते साल नवंबर के महीने में दोनों में कोर्ट मैरिज कर ली। इनकी शादी के कुछ समय बाद ही दोनों की पेरेंट्स बनने की खबर आने लगी थी लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कुछ भी बात नहीं की। बल्कि शहीर ने कहा था कि ऐसी कोई खबर होगी तो वो खुद फैंस के साथ शेयर करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो शहीर सेख इन दिनों अपने आगामी धारावाहिक 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। धारावाहिक का तीसरा सीजन जल्द ही दर्शकों की डिमांड पर आने वाला है।