विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rubina Dilaik की जुड़वां बेटियों ने बॉस की तरह एन्जॉय किया 'बीच साइड सनसेट', ऐसे सेलिब्रेट हुआ 3 मंथ बर्थडे

Published: Tue, 27 Feb 2024 07:55 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस Rubina Dilaik और एक्टर Abhinav Shukla महीने पहले दो बच्चियों के माता-पिता बने। शादी के पांच साल बाद ...और पढ़ें

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने बेटियों का थ्री मंथ बर्थडे किया सेलिब्रेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने बेटियों का थ्री मंथ बर्थडे किया सेलिब्रेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rubina Dilaik-Abhinav Shukla Kids: माता-पिता बनना किसी भी कपल की जिंदगी में एक नया और खूबसूरत मोड़ लेकर आता है। पिछले साल कई स्टार कपल्स ने माता-पिता बनकर अपनी लाइफ की एक नई शुरुआत की, जिनमें रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला भी शामिल हैं।

छोटी बहू फेम रुबीना दिलैक और उनके पति व एक्टर अभिनव शुक्ला ने नवंबर 2023 को अपने घर में दो नन्ही परियों का स्वागत किया था। कपल ने अपनी बच्चियों का नाम जीवा और एधा रखा है। भले ही अभी तक कपल ने अपनी बेटियों का चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन वह उनकी झलकियां दिखाते रहते हैं। 

रुबीना दिलैक की बेटियां फ्लोरल ड्रेस में लगीं क्यूट

आज यानी 27 फरवरी 2024 को रुबीना और अभिनव की बेटियां जीवा-एधा तीन महीने की हो गई हैं। ऐसे में मॉम और डैड इस खास पल को कैसे सेलिब्रेट न करते। कपल ने अपनी बेटियों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं और इस मोमेंट को यादगार बनाया है। रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फैमिली फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते रुबीना ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी थ्री मंथ टू अस।"

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

तस्वीरों में मॉम और डैड ने अपनी बेटियों को गोद में लेकर फोटोज क्लिप कराई हैं। व्हाउट शॉर्ट और टीशर्ट में अभिनव ने एक परी को अपनी गोद में लिया है, जो पिंक फ्लोरल ड्रेस में दिख रही है। वहीं, मल्टीकलर टॉप और स्कर्ट में रुबीना दिलैक ने एक बेटी को गोद में लिया, जो येलो कलर की फ्रॉक में नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik ने प्रेग्नेंसी के बाद सिर्फ 55 दिन में घटाया 11 किलो वजन, जुड़वां बेटियों के चलते निकला पेट

रुबीना की बेटियों ने एन्जॉय किया सनसेट

अभिनव शुक्ला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटियों की एक प्यारी फोटो शेयर की है। समंदर किनारे लेटीं जीवा और एधा एक खूबसूरत सनसेट का लुत्फ उठा रही हैं। तस्वीर के साथ पापा अभिनव ने लिखा, "बॉस की तरह चिल कर रही हैं। ई एंड जे आज तीन महीने की हो गईं।"

Rubina Dilaik Kids

यह भी पढ़ें- बोल्डनेस की हदें पार! Rubina Dilaik ने मोनोकिनी में बढ़ाया पारा, भड़के लोग बोले- 'उर्फी खामखा बदनाम है...'