विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rubina Dilaik Pregnant: इतने महीने की प्रेग्रेंट हैं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक, इस वजह से नहीं कर रही खुलासा!

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 31 Aug 2023 04:49 PM (IST)

Rubina Dilaik Pregnant रुबीना दिलैक इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और वह अगले साल बच्चे को जन्म देगी। रिपोर्ट में कहा ...और पढ़ें

Rubina Dilaik four months pregnant Photo Credit Instagram
Rubina Dilaik four months pregnant Photo Credit Instagram

HighLights

  1. चार महीने की प्रेग्नेंट है रुबीना दिलैक
  2. अगले साल मां बनेंगी रुबीना दिलैक
  3. एक्ट्रेस के ब्लॉग में दिखा था बेबी बंप

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Rubina Dilaik Pregnant: रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) को लेकर पिछले काफी समय से खबर आ रही है कि ये कपल जल्द पेरेंट्स बनने वाला है।

कहा जा रहा है कि रुबीना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही है। अब आखिरकार रुबीना दिलैक की प्रेग्नेंसी को लेकर कंफर्म खबरें आ रही हैं। एक्ट्रेस ने खुद इस गुड न्यूज को कंफर्म किया है।

जल्द फर्स्ट बेबी का वेलकम करेगा कपल

'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, रुबीना दिलैक इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और वह अगले साल बच्चे को जन्म देगी। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि खुद रुबीना दिलैक से जुड़े एक शख्स ने मीडिया से बातचीत में उनकी प्रेग्नेंसी को कंफर्म किया है। 'रुबीना की प्रेग्नेंसी की खबरें सच्ची हैं। अभिनव शुक्ला जल्द ही फर्स्ट बेबी का वेलकम करेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

चार मंथ की प्रेग्नेंट है रुबीना

रिपोर्ट में लिखा है कि रुबीना इस वक्त चार महीने की प्रेग्नेंट है और वह अगले साल बच्चे का जन्म देगी। उन्होंने अभी तक इसका एलान इसलिए नहीं किया है क्योंकि वह अपने स्वास्थ्य समस्या को लेकर  थोड़ा परेशान चल रही है। वक्त आने पर ये कपल जल्द अनाउंस करेगा।

एक्ट्रेस के ब्लॉग में हुआ खुलासा

एक्ट्रेस कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अकेले ट्रेवर करती नजर आई थी। इस दौरान कई यूजर्स को उनका बेबी बंप साफ नजर आया था, जिसके यूजर ने कहा था बधाई हो रुबीना आपका बेबी बंप साफ दिख रहा है। आशा है आप जल्द ही इस खुशखबरी की घोषणा करेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

पांच साल पहले कपल ने की थी शादी

रुबीना दिलैक और अभिनव ने साल 2018 हिमाचल में शादी रचाई थी। शादी के करीब एक साल बाद दोनों की लाइफ में उतार-चढ़ाव आए थे। इसका खुलासा दोनों ने बिग बॉस हाउस में किया था। उन्होंने कहा था कि एक वक्त ऐसा आया था जब वह तलाक लेना चाहते थे। मगर दोनों ने एक दूसरे को समझा और रिश्ते को दूसरा मौका देकर सब ठीक कर लिया था।