विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rubina Dilaik ने डिलीवरी से पहले फैमिली के साथ किया सेलिब्रेशन, केक से खुला राज

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 13 Dec 2023 05:12 PM (GMT+05:30)

Rubina Dilaik Pregnancy रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अपने 9वें महीने में हैं और कभी भी डिलिवरी के लिए अस्पताल जा ...और पढ़ें

रुबीना दिलैक जल्द बनने वाली है मां (Photo Instagram)
रुबीना दिलैक जल्द बनने वाली है मां (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rubina Dilaik Pregnancy: रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह जल्द एक नहीं बल्कि दो बच्चों की मां बनने वाली हैं।

इन दिनों रुबीना अपने 9वें महीने में हैं और कभी भी डिलिवरी के लिए अस्पताल जा सकती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह पति और फैमिली के साथ सेलिब्रेशन करती नजर आ रही हैं।

यह पढ़ें- ऐसा होगा Rubina Dilaik के बच्चों का रूम, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाई एक झलक

डिलिवरी से पहले सेलिब्रेशन

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी वीडियो और बेबी बंप संग फोटोज साझा करती है। अब बुधवार को एक्ट्रेस ने नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पति अभिनव और अपने पेरेंट्स के साथ सेलिब्रेशन करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देख सकते है अभिनव वाइफ के लिए केक लेकर जाते हैं और बेबी बंब को किस करती है। केक पर 'ऑद द बेस्ट' लिखा हुआ है जो हल्का-हल्का नजर आ रहा है। इसके अलावा वीडियो में एक्ट्रेस के पेरेंट्स और बहन भी नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

यूजर्स लगा रहे हैं डिलिवरी का कयास

इस वीडियो में सेलिब्रेशन को देखते हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हमे पता चल गया केक के ऊपर ऑल द बेस्ट लिखा हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा, मुझे लगता है कि रूबीना बच्चों को जन्म देने वाली है। तीसरे यूजर ने लिखा, क्या आप डिलिवरी के लिए जा रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, आपके बच्चों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रुबीना की देखभाल कर रहे हैं अभिनव

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने शो में पति अभिनव को लेकर खुलासा किया था कि कैसे वह उनका ख्याल रख रहे हैं। इस दौरान रुबीना ने भारती सिंह को बताया कि, एक रात मैं अभिनव का नाम लेकर जोर से चिल्लाई। अभिनव सो रहे थे और वह एकदम से उठे।

यह भी पढ़ें- 'आर्मपिट काले पड़ने लगे, कपड़े भी फिट नहीं आते...' Rubina Dilaik ने बताया प्रेग्नेंसी में आने वाले बदलाव के बारे में

उन्हें लगा कि मुझे अस्पताल ले जाने का समय आ गया है। मैंने उनसे कहा कि ये मांसपेशियों में ऐंठन है। एक घंटे तक वो मेरे पैरों की मालिश करते रहें। बता दें, ये कपल शादी के पूरे पांच लाव बाद जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बनने वाला है।