Move to Jagran APP

SHOCKING! 6 साल डेट करने के बाद आशा नेगी और रित्विक धनजानी का हुआ ब्रेकअप?

टीवी इंडस्ट्री से मोस्ट हैप्निंग कपल आशा नेगी और रित्विक धनजानी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आशा और रित्विक का ब्रेकअप हो गया है।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Thu, 16 Apr 2020 12:39 PM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2020 12:39 PM (IST)
SHOCKING! 6 साल डेट करने के बाद आशा नेगी और रित्विक धनजानी का हुआ ब्रेकअप?
SHOCKING! 6 साल डेट करने के बाद आशा नेगी और रित्विक धनजानी का हुआ ब्रेकअप?

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी इंडस्ट्री से मोस्ट हैप्निंग कपल आशा नेगी और रित्विक धनजानी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आशा और रित्विक का ब्रेकअप हो गया है। ये बात उनके दोस्तों को पहले से पता थी।

loksabha election banner

रित्विक और आशा के एक करीबी ने बेवसाइट से बातचीत में बताया कि दोनों के बीच बीते कुछ दिन से अनबन चल रही थी। दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं बैठ रही थीं, जिसकी वजह से रिलेशनशिप में दरार आने लगी थी। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। एक महीने से दोनों अलग रह रहे हैं उनके दोस्तों को इस बारे में जानकारी है। दरअसल, रित्विक और आशा लंबे वक्त से साथ में ही रह रहे थे लेकिन कुछ समय पहले से जब दोनों के बीच अनबन होने लगी तो रित्विक ने अलग जाकर रहने का फैसला किया।

आपको बता दें कि रित्विक और आशा 6 साल से एक दूसरे डेट कर रहे हैं। साल 2013, नवंबर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया। 2019 में तो दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन दोनों ने ही ऐसी खबरों के महज़ अफवाह बताया। आशा रित्विक के परिवार के काफी क्लोज़ हैं। रित्विक और आशा काफी केयरिंग कपल भी माने जाते हैं ऐसे में दोनों का ब्रेकअप होना उनके फैंस के लिए शॉकिंग खबर हो सकती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Movie night was a HIT!! @rithvik_d @karanwahi I had a real blast! @Kalank✔ @Venom✔ @Muklawa✔ 😎 @PrimeVideoIN #AmazonPrimeDay #DiscoverTheJoyOfMore

A post shared by MsNegi (@ashanegi) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.