Move to Jagran APP

Rishi Kapoor ने दो बार बचाई थी पद्मिनी कोल्हापुरे की जान, एक्ट्रेस ने सालों बाद उठाया राज़ से पर्दा

इंडियन आइडल का यह एपिसोड इस वीकेंड पर प्रसारित किया जाएगा। बता दें पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपना एक्टिंग करियर बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था। ड्रीम गर्ल सत्य शिव सुंदरम और इंसाफ़ का तराज़ू जैसी फ़िल्मों में उनके अभिनय को ख़ूब सराहा गया।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 03 Feb 2021 04:39 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 11:19 AM (IST)
Rishi Kapoor ने दो बार बचाई थी पद्मिनी कोल्हापुरे की जान, एक्ट्रेस ने सालों बाद उठाया राज़ से पर्दा
ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे। फोटो- इंस्टाग्राम

नई दिल्ली, जेएनएन। अस्सी के दौर में पद्मिनी कोल्हापुरे ने कई सफल और महत्वपूर्ण फ़िल्मों में काम किया था। पद्मिनी अब अपनी समकालीन एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के साथ सोनी टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 में मेहमान बनकर आने वाली हैं। शो में एक्ट्रेस अपने करियर के कुछ दिलचस्प वाकयों के बारे में खुलासा करेंगी। 

loksabha election banner

सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों एक्ट्रेस ख़ूब मस्ती भी करती नज़र आ रही हैं। शो के होस्ट आदित्य नारायण पद्मिनी से चुटकी भर सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू बोलने के लिए कहते हैं तो पद्मिनी उसे अपने अंदाज़ में सुनाते हुए रमेश की जगह हिमेश बाबू कर देती हैं, जिस पर सब ज़ोर से हंस पड़ते हैं। हिमेश, विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ के साथ शो को जज करते हैं। वहीं, पूनम ढिल्लों भी एक डायलॉग अपने अंदाज़ में बोलती हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, दिवंगत वेटरन एक्टर ऋषि कपूर को याद करते हुए पद्मिनी शो में बताएंगी कि ऋषि ने फ़िल्म की शूटिंग के दौरान दो बार उनकी जान बचायी थी। पद्मिनी खुलासा करेंगी कि होगा तुमसे प्यारा कौन के दौरान पूरे सेट पर आग लग गयी थी और ऋषि ने उन्हें बचाया था। वहीं, अगली बार ऐसा ही मौक़ा आया, जब दोनों प्रेम रोग की शूटिंग कर रहे थे।

इंडियन आइडल का यह एपिसोड इस वीकेंड पर प्रसारित किया जाएगा। बता दें, पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपना एक्टिंग करियर बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था। ड्रीम गर्ल, सत्य शिव सुंदरम और इंसाफ़ का तराज़ू जैसी फ़िल्मों में उनके अभिनय को ख़ूब सराहा गया। 1982 में आयी राज कपूर निर्मित-निर्देशित फ़िल्म प्रेम रोग पद्मिनी के अभिनय की शानदार मिसाल है। इस फ़िल्म में ऋषि कपूर ने लीड रोल निभाया था। 

 

View this post on Instagram

A post shared by padminikolhapure (@padminikolhapure)

1983 में आयी सौतन में उन्होंने राजेश खन्ना के साथ फीमेल लीड रोल निभाया था। 1983 में ही आयी वो सात दिन भी पद्मिनी की यादगार फ़िल्मों में शामिल है, जिसमें अनिल कपूर और नसीरूद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में शामिल थे। 1985 में मिथुन चक्रवर्ती के साथ आयी पद्मिनी की फ़िल्म प्यार झुकता नहीं बड़ी कामयाबी साबित हुई थी। 2019 में पद्मिनी आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म पानीपत में एक अहम किरदार में नज़र आयी थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.