Move to Jagran APP

मास्टर शेफ़ में किचेन का हुनर दिखाएंगे रणवीर और वाणी!

'मास्टर शेफ इंडिया' में इस बार लगातार सेलिब्रटी भी शो का हिस्सा बन रहे हैं। रणवीर और वाणी कपूर ने शेफ़ का एप्रेन पहन लिया है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 07:22 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 07:38 PM (IST)
मास्टर शेफ़ में किचेन का हुनर दिखाएंगे रणवीर और वाणी!

मुंबई। रणवीर सिंह और वाणी कपूर ने अपनी फ़िल्म 'बेफ़िक्रे' का प्रमोशन शुरू कर दिया है, जिसके लिए ये हॉट पेयर टीवी शोज़ में एपीयरेंस दे रहा है। रणवीर और वाणी मास्टर शेफ़ में नज़र आने वाले हैं।

loksabha election banner

बेफ़िक्रे में दोनों एक्टर्स की केमिस्ट्री की काफी चर्चा हो रही है। फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक से गाने तक, रणवीर और वाणी की नज़दीकियां और किसेज ख़बरों में छाई हुई हैं। अब छोटे पर्दे पर भी ये हॉट जोड़ी नज़र आएगी। स्टार प्लस के शो 'मास्टर शेफ इंडिया' में इस बार लगातार सेलिब्रटी भी शो का हिस्सा बन रहे हैं। रणवीर और वाणी कपूर ने शेफ़ का एप्रेन पहन लिया है और उन्होंने कुछ दिलचस्प तरीके़ के मफ़िंस भी बनाये हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए शेफ़ से कितने अंक मिलते हैं, यह आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

रितिक रोशन पर चढ़ने लगा है इस हॉट हीरोइन का नशा

उम्मीद है कि रणवीर और वाणी की खाने की रेसिपी भी उतनी ही लज़ीज़ होगी, जितनी हॉट इनकी केमिस्ट्री दिख रही है। इस शो में जल्द ही 'कहानी 2' के प्रमोशन के लिए विद्या बालन भी हिस्सा बनने जा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.