Ramayan On Star Plus: ‘सीता’ दीपिका और ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी ने ज़ाहिर की खुशी, दिया ये बयान
दूरदर्शन पर रीटेलीकास्ट हो रहे सीरियल ‘रामायण’ की अपार सफलता के बाद अब इसे निजी चैनल स्टार प्लस पर भी प्रासिरत किया जा रहा है। Photo- Kapil Sharma Show
नई दिल्ली, जेएनएन। दूरदर्शन पर रीटेलीकास्ट हो रहे सीरियल ‘रामायण’ की अपार सफलता के बाद अब इसे निजी चैनल 'स्टार प्लस' पर भी प्रासिरत किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान दोबारा प्रासरित हुए इस सीरियल ने टीवी टीआरपी के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी जबरदस्त व्यूअरशिप को देखते हुए रामानंद सागर की ‘रामायण’ को दूरदर्शन के बाद अब स्टार प्लस पर भी दिखाया जा रहा है। इसकी जानकारी चैनल ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के ज़रिए दी थी।
रामायण की ‘सीता’ यानी दीपिका चिखलियाऔर ‘लक्ष्मण’ यानी सुनील लेहरी ने इस बात पर अपनी खुशी ज़ाहिर की है। स्पॉटब्वॉय फर छपी खबर के मुताबिक, दीपिका ने कहा, ‘रामायण में सीता का रोल मेरी जिंदगी का सबसे यादगार रोल है। इस रोल के जरिए मैंने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया में बहुत प्यार और सम्मान पाया है। इसके दोबारा टेलीकास्ट होने से व्यूआर पौराणिक महाकाव्य कथाओं के बारे में फिर से जान सकेंगे।
वहीं लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, ‘रामायण को हर उम्र के लोगों से खूब प्यार मिला है, लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की है। ये सीरियल न सिर्फ लोगों को मनोरंजन के नजरिए से जोड़ता है, बल्कि जिंदगी को लेकर सीख भी देता है। इसलिए ‘रामायण’ टीवी सीरियल से बेस्ट सीरियल्स में से एक बना है। ये हम सबके लिए खुशी का मौका है’।
Ayodhya ke vaasi, purusho mein sarvotam, sabke priy maryada purushottam Shri Ram ki kahaani #Ramayan..
4 May se, Somvaar se Ravivaar shaam 7:30 baje StarPlus par. #RamayanOnStarPlus@arungovil12 @LahriSunil @ChikhliaDipika pic.twitter.com/Hpg38bVxpw— StarPlus (@StarPlus) May 3, 2020
रामायण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड :
आपको बता दें कि व्यूअरशिप के मामले में रामायण ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। 16 अप्रैल को प्रसारित हुए रामायण के एपिसोड को 7.7 करोड़ से अधिक दर्शक मिले थे। इस एपिसोड में मेघनाद और लक्ष्मण के बीच युद्ध दिखाया गया था। इस एपिसोड को इतने लोगों ने देखा कि दुनिया का सबसे मशहूर शो गेम्स ऑफ़ थ्रोन पीछे छूट गया। डीडी ने ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, -'विश्व रिकॉर्ड!! दूरदर्शन पर रामायण के री-ब्रॉडकास्ट ने वर्ल्ड वाइड व्यूअरशिप को तोड़ दिया है। 16 अप्रैल को शो सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया। इस 7.7 करोड़ लोगों ने देखा।