Ramayan: 'लक्ष्मण' ने टीवी पर देखा मेघनाद वध और राम ने दी 'इंद्रजीत' को श्रद्धांजलि
Lakshman Sunil Lahri Watches Meghnad रामायण को लेकर क्रेज़ सभी पीढ़ियों में दिख रहा है। अस्सी के आख़िरी सालों में किशोरावस्था में पहुंची पीढ़ी इस शो के लिए काफ़ी नॉस्टेलजिक है।
नई दिल्ली, जेएनएन। डीडी नेशनल पर प्रसारित हो रही रामायण का क्रेज़ एक बार फिर दर्शकों के बीच नज़र आ रहा है। इस क्रेज़ का एक पैमाना सोशल मीडिया की हलचल भी है। तीन दशक पहले जब रामायण पहली बार प्रसारित हुई थी, तब सोशल मीडिया का नामोनिशान नहीं था, मगर इस बार सोशल मीडिया रामायण के क़िस्से-कहानियों से लबरेज़ है। रामायण के कलाकार भी अपने फैंस तक पहुंचने के लिए इस माध्यम का खुलकर इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं फैंस को भी अपने पसंदीदा कलाकारों से सीधे संवाद का मौक़ा मिल रहा है।
रामायण धारावाहिक में गुरुवार को मेघनाद वध दिखाया गया था। लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी ने इस ख़ास एपिसोड को देखते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की थी। इस तस्वीर को काफ़ी यूज़र्स ने पसंद किया है। सुनील लहरी को इसके लिए कई मज़ेदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई लोगों ने सुनील से बॉलीवुड में वापसी करने की गुज़ारिश की है तो कुछ लोगों ने लक्ष्मण के रोल में उनके स्वैग की तारीफ़ की है।
Watching Meghnath Vadh pic.twitter.com/lV0VElo4ec— Sunil lahri (@LahriSunil) April 16, 2020
राम ने दी विजय अरोड़ा का श्रद्धांजलि
वहीं, रामायण के राम यानि अरुण गोविल ने मेघनाद वध के बाद इंस्टाग्राम पर इसे निभाने वाले कलाकार विजय अरोड़ा की फोटो पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अरुण ने लिखा- रामायण में आज मेघनाथ का अंत हुआ। श्री विजय अरोरा मंझे हुए कलाकार थे। बता दें कि विजय अरोड़ा का निधन 2007 में पेट के कैंसर से हुआ था।
यह भी पढ़ें: Ramayan के इंद्रजीत से जब इनसिक्योर होने लगे थे राजेश खन्ना, फीमेल फैंस में था क्रेज़
रामायण में आज मेघनाथ का अंत हुआ श्री विजय अरोरा एक मंझे हुए कलाकार थे..🙏🏼
रामायण को लेकर क्रेज़ सभी पीढ़ियों में दिख रहा है। अस्सी के आख़िरी सालों में किशोरावस्था में पहुंची पीढ़ी इस शो के लिए काफ़ी नॉस्टेलजिक है, तो आज के बच्चे भी रामायण के फ़ैंस हैं। रामायण ने टीवी रेटिंग के मामले में सभी शोज़ को पीछे छोड़ दिया है। पिछले कई हफ़्तों से यह शो छाया हुआ है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान 28 मार्च को शो का दोबारा प्रसारण डीडी नेशनल पर शुरू हुआ है।
यह भी पढ़ें: रामायण को 14वें हफ़्ते में मिले सबसे ज़्यादा दर्शक, डीडी नेशनल फिर बना नम्बर वन चैनल