यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ramayan के लक्ष्मण सुनील लहरी ने स्नान के बाद पोस्ट की फोटो, फैन ने कहा- अब तो मूर्च्छित ही कर दिया!
सुनील लहरी इन दिनों सोशल मीडिया में ख़ूब सक्रिय हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट करते रहते हैं। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए कलाकार सुनील लहरी इन दिनों सोशल मीडिया में ख़ूब सक्रिय हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट करते रहते हैं। सुनील की तस्वीरों को ख़ूब पसंद किया जाता है। अब सुनील ने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर फैन उनकी ख़ूब तारीफ़ कर रहे हैं और मज़ेदार कमेंट कर रहे हैं।
दरअसल, सुनील ने सोमवार को एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वो बाथरूम में हैं और नहाने के फौरन बाद की है। इस तस्वीर के साथ सुनील ने लिखा- एक जल स्नान आपकी सारी थकान दूर करने के लिए पर्याप्त है। हमारे शरीर में त़करीबन 60 फीसदी जल है। जल ही जीवन है। जल बचाएं, जीवन बचाएं। इस फोटो पर एक फैन ने लिखा- हाय सर, क्या बात कही है। बिल्कुल मूर्च्छित ही कर दिया। कई फैंस ने सुनील की बात का समर्थन किया और पानी बचाने की बात कही।
View this post on Instagram
बता दें कि इससे पहले सुनील ने तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसमें वो भगवान शंकर की मूर्ति के चरण स्पर्श करते नज़र आ रहे हैं। एक तस्वीर में वो जूते पहने हुए थे। इस पर कई फॉलोअर्स ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि मूर्ति का स्पर्श करने से पहले जूते उतार लेने चाहिए थे। इसके अलावा सुनील रामायण से जुड़े सवाल-जवाब भी फैंस से करते रहते हैं।
रामायण धारावाहिक का प्रसारण अस्सी के दशक में दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर हुआ था। यह धारावाहिक बेहद लोकप्रिय रहा था और इसके सभी कलाकारों को देशभर में ज़बरदस्त पहचान और सम्मान मिला था। राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया और रावण के रोल में अरविंद त्रिवेदी थे। पिछले साल लॉकडाउन में रामायण को दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित किया गया था। तब धारावाहिक ने व्यूअरशिप का रिकॉर्ड बनाया था।
