लाल साड़ी...खुली जुल्फें...देखने का खास अदांज, 'रामायण' की सीता का ये लुक देख फैंस हुए खुश, कहा- इतने प्यारे चेहरे से नजर ही न हटे
लॉकडाउन में रामायण के पुन प्रसारण के बाद इस शो के जहां सारे कैरेक्टर चर्चा में आए गए थे। वहीं दीपिका भी अब काफी सुर्खियों में हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर के धार्मिक सीरियल 'रामायण' की अपनी एक अलग ही पहचान है। इस शो को आज भी उसी श्रद्धा के साथ देखते हैं जैसे कि 80 के दशक में देखते थे। शो में सीता का किरादार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का दर्शक देवी का रूप मानकर पूजते थे। आज भी दीपिका को लोग उतना ही पसंद करते हैं जितना की पहले। लॉकडाउन में 'रामायण' के पुन: प्रसारण के बाद इस शो के जहां सारे कैरेक्टर चर्चा में आए गए थे। वहीं दीपिका भी अब काफी सुर्खियों में हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी और अपने अपने वाले प्रोजेक्ट्स से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच दीपिका ने अपनी एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।
View this post on Instagram
दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकउांट पर अपनी एक बेहद खूबसूरत फाटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह ब्लैक एंड रेड गोल्डन बॉर्डर की साड़ी में कितनी ही प्यारी दिख रही हैं। इस दौरान उनके खुले हुए बाल और देखने का अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है। दीपिका के पीछे एक ग्रीन कलर का पेड़ नजर आ रहा हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही दीपिका ने एक खास मैसेज भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैलो… तुम्हें सिर्फ वही मिलता है जो तुम भी नसीब हो…..तो खुश रहो और चिंता मत करो...।' इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल में दीपिका ने अपनी फिल्म 'गालिब' से अपना लुक की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीर में वह सिंपल लुक में नजर आईं थीं। इसके साथ ही दीपिका ने इस बात की भी जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी कि ये उनकी आज की नहीं बल्कि थ्रोबैक फोटोज हैं, जो उनकी फिल्म 'गालिब' की शूटिंग के दौरान की है। दीपिका ने कैप्शन में ये भी बताया था कि उनकी फिल्म 'गालिब' कश्मीर और आतंकवाद पर बनी है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दीपिका नो मेकअप में दिख रही हैं। उन्होंने सिंपल सा सलवार सूट पहना है। इस ड्रेस के साथ ही उन्होंने एक कश्मीरी शॉल भी कैरी किया है जो उन्हें पूरी तरह से उनके कश्मीरी लुक दे रहा है।