विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramayan की 'सीता' का ये अवतार देख फैंस हुए हैरान, कहा- देवी जी कभी भगवान की भक्ति जो रामायण में...

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Thu, 20 Oct 2022 12:16 PM (GMT+05:30)

दीपिका को लेकर दर्शकों के मन में सालों बाद भी वही श्रद्धा है। एक्टिंग के साथ दीपिका सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

Photo Credit : Dipika Chikhlia Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Dipika Chikhlia Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Ramayan Fame Sita Aka Dipika Chikhlia Latest Photo: रामानंद सागर का फेमस टीवी शो 'रामायण' आज भी दर्शकों का फेवरेट है। इस शो से और इसके किरदारों से दर्शकों की अटूट भावना जुड़ी है। शो में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले स्टार्स को लोग सिर आंखों पर बिठाते हैं। शो में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को घर-घर में एक खास पहचान मिली थी। एक्टिंग के साथ दीपिका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। फैंस भी उनके पोस्ट को काफी पसंद करते हैं। इसी बीच उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

दीपिका के खूबसूरत अंदाज पर फिदा हुए फैंस

सीता यानी दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीत रही हैं। दीपिका की इन तस्वीरों में वो व्हाइट और पिंक कलर की लहरिया काफतान पहले दिख रही हैं। एक्ट्रेस की ये ड्रेस उनपर काफी सूट कर रही है। इस दौरान उनके बाल ओपन हैं, जो उनके लुक को और भी हसीन बना रहा हैं। इस दौरान दीपिका अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। हमेशा की तरह ही फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

फैंस ने याद दिलाई भक्ति

दीपिका की इन तस्वीरों पर फैंस के कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर जहां कई उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने उन्हें रामायण की भक्ति याद दिलाई है। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'देवी जी कभी भगवान की भक्ति जो रामायण में लिखा है कुछ बता दिया करो...कोई ज्ञान की बात भी कहा करो...धन्यवाद।''धन्यवाद सीता माता जी... सुबह-सुबह दर्शन के लिए।' एक ने लिखा, 'हे भगवान...क्या ट्रांसफॉर्मेशन है।'

यह भी पढ़ें- Vaishali Thakkar सुसाइड से पहले हुईं थीं अस्पताल में भर्ती, अपनी जिंदगी को लेकर कही ​थी ऐसी बात, VIDEO VIRAL