'श्रीकृष्णा' की सुभद्रा इस फेमस सिंगर की हैं पत्नी, इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम
Ramanand Sagar Shri Krishna Subhadra Role Play Actress Sonia Kapoor Himesh Reshammiya Wife Unknown Facts About Sonia Kapoor
नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन की वजह से एक बार फिर से 80 और 90 के दूरदर्शन के पुराने सीरियल को शुरू किया गया। 'रामायण' और 'महाभारत' के बाद अब 'श्रीकृष्णा' को भी शुरू किया गया है। इस शो के शुरू होने के साथ ही इसके स्टार्स एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैंं। वहीं लोगों में भी इनके किरदारों के प्रति फिर से दिलचस्पी देखी जा रही है। फैंस जानना चाहते हैं कि इस आज इसके किरदार कहां और क्या कर रहे हैं। आपको बता दें कि 'श्रीकृष्णा' का एक किरदार इन दिनों काफी चर्चा में है। ये किरदार है श्रीकृष्णा की बहन 'सुभद्रा'। सुभद्रा का किरदार एक्ट्रेस सोनिया कपूर ने निभाया है। रियल लाइफ में सोनिया के पति बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हैं। आइए जानते हैं सोनिया के बारे में कुछ खास बातें...
सिंगर हिमेश रेशमिया की पत्नी हैं सोनिया
'श्रीकृष्णा' की बहन का किरदार एक्ट्रेस सोनिया कपूर ने निभाया है। सोनिया कपूर बॉलीवुड के फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया की पत्नी हैं। हिमेश ने सोनिया कपूर के साथ 11 मई, 2018 को शादी की थी। अचानक से मिली दोनों की शादी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। हिमेश और सोनिया ने प्राइवेट सेरेमनी की थी। इस शादी में केवल क्लोज फ्रेंड और परिवारवाले शामिल हुए। शादी के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इन तसवीरों में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था।
इन सीरियल और फिल्मों में आईं नजर
एक्ट्रेस सोनिया कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह छोटे पर्दे के कई सीरियल के साथ कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सोनिया ने 'कभी कभी', 'कुसुम', 'कभी हां कभी न', 'जुगनी चली जालंधर', 'परिवार', 'संजीवनी', 'मां शक्ति', 'बाबुल की दुआएं लेती जा', 'कुमकुम एक प्यारा सा बंधन' और 'कैसा ये प्यार है' जैसे हिट सीरियल में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही सोनिया ने 'फरेब', 'ऑफिसर', 'सत्ता' आदि फिल्मों में भी काम किया है।