विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद टेलीविजन पर लौट रही है 'रामायण', जानें कब और कहां देख सकते हैं रामानंद सागर का शो

Published: Tue, 30 Jan 2024 04:55 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 30 Jan 2024 05:16 PM (GMT+05:30)

Ramayan रामानंद सागर की डिवाइन सागा रामायण वर्षों पुरानी होने के बाद भी लोगों की फेवरेट बनी हुई है। इस ...और पढ़ें

रामानंद सागर का शो 'रामायण'. फोटो क्रेडिट- दूरदर्शन एक्स प्लेटफॉर्म
रामानंद सागर का शो 'रामायण'. फोटो क्रेडिट- दूरदर्शन एक्स प्लेटफॉर्म

HighLights

  1. रामानंद सागर की 'रामायण' है काफी फेमस
  2. टीवी पर लौट रहा है 'रामायण'
  3. अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया बने थे भगवान राम और सीता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पौराणिक टीवी सीरियल्स में 'रामायण' और 'महाभारत' की थीम पर बने कई शो बन चुके हैं। मगर इनमें सबसे फेमस रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की 'रामायण' है, जिसके लिए आज भी अरुण गोविल (Arun Govil), दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) और सुनील लहरी (Sunil Lehri) को याद किया जाता है। 

फिर टेलीकास्ट होगा 'रामायण'

1987 में शुरू हुआ यह शो कम समय में फेमस हो गया। इसके बाद त्रेता युग की कहानी को दिखाते हुए कितने ही शो बने, लेकिन कोई भी रामानंद सागर की 'रामायण' को टक्कर नहीं दे सका। इस शो को दोबारा देखने के लिए दर्शकों ने काफी उत्सुकता दिखाई है। ऐसे में उनके लिए गुड न्यूज सामने आई है। 'रामायण' एक बार फिर टेलीविजन पर कास्ट किया जाएगा। इसे किस प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट किया जाएगा, आइये जानते हैं।

एक्स प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) पर दूरदर्शन के पेज से ट्वीट किया गया है कि छोटे पर्दे की दुनिया पर 'रामायण' लौट रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर लिखा गया, 'धर्म, प्रेम, और समर्पण की अद्वितीय गाथा...एक बार फिर आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण', जल्द देखिए #DDNational पर।' 

फैंस की डिमांड, शुरू हो ये शो भी

इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस ने खुशी जताई है। उन्होंने 'जय श्रीराम' लिखकर शो के शुरू होने की खुशी जताई। इसी के साथ ये भी डिमांड की कि श्रीकृष्ण पर बने शो को भी दोबारा शुरू किया जाए। रामायण में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को एक बार फिर भगवान राम और माता सीता बने देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें: रामानंद सागर की परपोती को छोटे कपड़ों में कर्व्स दिखाने पर पड़ी लताड़, लोगों ने उर्फी जावेद से की तुलना