'रामायण' की सीता के फेक अकाउंट से हो रही है डोनेशन की मांग, दीपिका चिखलिया ने किया फैंस को सावधान
रामायण के कलाकारों के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में इन स्टार्स के नाम के फेक अकाउंट की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। दूरदर्शन पर एक बार फिर से लॉकडाउन की वजह के चलते रामानंद सागर का फेमस सीरियल 'रामायण' को शुरू किया गया। दर्शकों ने भी 'रामायण' को फिर से वही प्यार दिया जो 80 के दशक में दिया था। 'रामायण' की टीआरपी ने बड़ा इतिहास रचते हुए दर्शकों के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। 'रामायण' के शुरू होने के साथ इसके कैरेक्टर्स भी एक बार फिर से चर्चा में आए हैं।
फैन्स अपने फेवरेट 'रामायण' के कलाकारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। वो उनसे जुड़ना चाहते हैं और इसीलिए इन कलाकारों के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में इन स्टार्स के नाम के फेक अकाउंट की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि अरुण गोविल से लेकर सुनील लहरी और रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के नाम से सोशल मीडिया पर कई फेक अकाउंट चल रहे हैं। ये स्टार्स इस बात को लेकर काफी परेशान भी हैं।
This is a fake account on insta ..asking for donation please beware . @instagram pic.twitter.com/fkQ1Ri4mXk— Dipika Chikhlia Topiwala (@ChikhliaDipika) May 20, 2020
वहीं 'रामायण' शुरू होने के बाद सबसे ज्यादा सुर्खियों में आई हैं शो में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया। दीपिका चिखलिया लगातर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं। दीपिका ने इन फेक अकाउंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस को एक मैसेज शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर अपने फैन्स से एक फेक अकाउंट के बारे में जानकारी शेयर की है। दीपिका ने एक फेक अकाउंट के बारे में जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि इंस्टाग्राम पर एक फेक अकाउंट है जो कि डोनेशन की मांग कर रहा है। इसलिए सावधान।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया के नाम पर कई सारे फेक अकाउंट सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। लेकिन परेशानी की बात तब हुई जब उनके नाम पर डोनेशन का फ्रॉड किया जा रहा है। इस बात से आहत दीपिका ने अपने फैन्स को इस फेक अकाउंट से दूर रहने को कहा है।