विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामानंद सागर के जन्मदिन पर 'रामायण' के लक्ष्मण और सीता ने शेयर की अनेदखी तस्वीर, साथ में दिखे कांग्रेस के ये दिग्गज नेता

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Wed, 29 Dec 2021 11:11 AM (IST)

रामानंद सागर का जन्म 29 दिसंबर 1917 को पाकिस्‍तान में हुआ था। 1932 में अपने करियर के शुरुआती दौरा में ...और पढ़ें

Photo Credit : Sunil Lahri Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Sunil Lahri Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Ramanand Sagar Birth Anniversary: रामानंद सागर ने मनोरंजन जगतक को अबतक न जानें कितने धार्मिक शोज दिए हैं। वहीं टीवी का अबतक का सबसे चर्चित धार्मिक सीरियल 'रामायण' रहा जिसने एक अलग ही इतिहास रच दिया है। रामानंद के इस शो को आज भी दर्शक दिलों जान से पसंद करते हैं। आज रामानंद सागर की बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 29 दिसंबर, 1917 को पाकिस्‍तान में हुआ था। 1932 में अपने करियर के शुरुआती दौरा में उन्‍होंने क्‍लैपर ब्‍वॉय के तौर पर साइलेंट फिल्‍म 'रेडर्स ऑफ द रेल रोड' में काम किया था। भारत पाकिस्‍तान विभाजन के दौरान 1949 में उनका परिवार सबकुछ छोड़कर मुंबई आ गया था। अपने करियर में कई ऐतिहासिक शोज बनाने वाले रामानंद सागर को उनके इस खास दिन पर 'रामायण' में सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया ने याद करते हुए विश किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

'रामायण' में सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें खास अंदाज में विश किया है। दीपिका ने रामानंद सागर संग अपनी एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने सागर जी को जन्मदिन पर याद किया। दीपिका की इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि इस में दीपिका और रामानंद सागर, राजीव गांधी के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं इस दौरान दीपिका जहां साड़ी में दिख रही हैं। वहीं राजीव गांधी सफेद रंग के कुर्ते पजामा पहने हुए है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'दूरदर्शी श्री रामानंद सागर जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी बहुत याद आती है पापाजी आपकी शिक्षा आने वाली पीढ़ियों तक 'रामायण' के रूप में बनी रहेगी। धन्य हूं आपको इतने करीब से जानने के लिए।'

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

सुनील लहरी ने भी सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सुनील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सागर संग अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुनील अपने लक्ष्मण वाले गेटअप में नजर आ रहे हैं। वहीं रामानंद उन्हें सीन समझाते दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सुनील ने कैप्शन में लिखा, 'आज के युग के वाल्मीकि जी पूज्यनीय, आदरणीय, सम्मानिय स्वर्गीय श्री रामानंद सागर जी जिन्होंने सिनेमा के माध्यम से इस युग में रामायण का पाठ पढ़ाया उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएँ एवं कोटि कोटि नमन...।'