ये हैंडसम एक्टर 2 साल बाद कर रहा है टीवी के पर्दे पर अपना कमबैक, जानिये पूरी डिटेल
इसके अलावा राजीव एकता कपूर की वेब सीरीज़ ALT बालाजी के एक शो में भी नज़र आने वाले हैं।
मुंबई। टीवी इंडस्ट्री में एक बार फिर एक पुराना चेहरा चमकने वाला है। यें हैं टीवी इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक जो पिछली बार कृतिका कामरा के साथ शो 'रिपोर्टर्स' में दिखाई दिए थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं राजीव खंडेलवाल की।
इनके फैन्स के लिए खुशखबरी है कि राजीव एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर दिखाई देने वाले हैं और वो भी होस्टिंग करते हुए। हाल ही में ख़बर आई है कि राजीव शो 'इंडिया'ज़ नेक्स्ट सुपरस्टार्स' में दिखाई देने वाले हैं लेकिन, अब तक राजीव की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि इस शो को करण जौहर और रोहित शेट्टी जज करने वाले हैं। राजीव ने वैसे, अपने एक्टिंग करियर में शो 'डील या नो डील', 'सच का सामना' और 'सुपर कार्स' जैसे कई शो होस्ट किये हैं और लोगों ने उन्हें एक एंटरटेनिंग और बेहतरीन एंकर माना है। राजीव के सबसे पॉपुलर शो में से एक है 'कहीं तो होगा' और 'लेफ्ट राईट लेफ्ट'। राजीव द्वारा होस्ट किया गया शो 'सच का सामना' कंट्रोवर्सी से घिरा हुआ था जिससे राजीव कई समय तक सुर्ख़ियों में छाए हुए थे।
यह भी पढ़ें: करण जौहर मांग रहे हैं उन महिलाओं से माफ़ी जिन्होंने किया है उनकी फ़िल्म में यह काम
कृतिका के साथ राजीव ने साल 2015 में शो 'रिपोर्टर्स' में काम किया था जिसमें इनके किरदार कबीर शर्मा को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा राजीव एकता कपूर की वेब सीरीज़ ALT बालाजी के एक शो में भी नज़र आने वाले हैं। राजीव ने बॉलीवुड की कई फ़िल्मों में काम किया है जिसमें से पॉपुलर हैं, 'आमिर', 'शैतान' और 'टेबल नंबर 21'। हालांकि, राजीव की फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाइन मगर, क्रिटिक्स की तरफ से राजीव ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।