Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajat Dalal ने पहले Eisha Singh का उड़ाया मजाक, गलती मानने की जगह दिया ऐसा जवाब; एक्ट्रेस हो सकती हैं नाराज

    Updated: Thu, 30 Jan 2025 06:47 PM (IST)

    बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के अंदर रजत दलाल (Rajat Dalal) ने ईशा सिंह (Eisha Singh) को अपनी बहन बताया था। बीबी हाउस से बाहर निकलने के बाद उन्होंने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया है। अपने दोस्त एल्विश यादव (Elvish Yadav) के पॉडकास्ट में रजत ने ईशा पर एक कमेंट किया। इसके बाद अब उन्होंने पूरे मामले पर रिएक्शन दिया है।

    Hero Image
    रजत दलाल ने ईशा सिंह पर कमेंट करने के बाद दी सफाई (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) खूब चर्चा में रहा है। सलमान खान के इस शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। बीबी हाउस से बाहर आने के बाद कुछ कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा है। इस सीजन के विनर करणवीर मेहरा जरूर बन गए हैं, लेकिन विवियन और रजत के फैंस उनकी जीत पर ग्रैंड फिनाले के दिन से ही सवाल खड़े कर रहे हैं। खैर, अब चर्चा में रजत का एक कमेंट चल रहा है, जो उन्होंने ईशा सिंह (Eisha Singh) पर किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईशा के बारे में रजत ने क्या कहा था?

    एल्विश यादव के पॉडकास्ट में रजत दलाल (Rajat Dalal) नजर आए। इस दौरान उन्होंने तमाम कंटेस्टेंट्स के बारे में बात की, लेकिन ईशा से जुड़ा बयान सुर्खियों का हिस्सा बन गया। रजत ने ईशा के बारे में कहा कि लोग ईशा जैसी लड़कियों से शादी इसलिए करते हैं, ताकि मेड की जरूरत ना पड़े। बर्तन अच्छे से साफ कर देगी। रजत का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स उनके ऊपर सवाल खड़े कर रहे हैं कि वह शो में उन्हें अपनी बहन बताते थे।

    Photo Credit- Instagram

    रजत दलाल ने दी मामले में अपनी सफाई

    पैपराजी के सामने रजत दलाल ने एल्विश यादव के पॉडकास्ट में की गई बातों पर सफाई दी है। एल्विश से सवाल किया गया कि वह शो में ईशा को अपनी बहन बताते थे और अब उनके बारे में ऐसी टिप्पणी की है। इसका जवाब देते हुए रजत ने कहा, 'पॉडकास्ट काफी अच्छा है। बहन तो है ही, लेकिन मैंने जरूर ऐसा बोला है।'

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- 'लोग ऐसी लड़कियों से शादी...' Rajat Dalal ने उड़ाया Eisha Singh का मजाक, यूजर्स बोले - 'बहन कहता था'

    दरअसल, 'वह रोस्ट का हिस्सा है। जब एपिसोड आएगा तो आपको उसका पूरा संदर्भ समझ में आएगा। अगर किसी को इस बारे में कुछ गलत सोचना है तो फिर मैं उस पर क्या ही कह सकता हूं। आपको जो सोचना है, आप वो सोच सकते हैं।'

    ईशा के फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट 

    बता दें कि ईशा सिंह के फैंस सोशल मीडिया पर रजत के बयान की निंदा करते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ईशा अपने रिश्तों को लेकर ईमानदार है। वहीं, एक अन्य ने कहा, ईशा को इस तरह के बयान से कोई परेशानी नहीं होगी। फिलहाल रजत के फैंस उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह किसी सॉन्ग या बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगे या नहीं।

    ये भी पढ़ें- चाहत पांडे से नजदीकियों पर Rajat Dalal ने तोड़ी चुप्पी, दोस्त Elivish Yadav को बताया दिल का हाल