विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Puneet Superstar: पुनीत सुपरस्टार का दावा कंगना रनोट ने किया प्रपोज? कहा- 'लॉक अप 2 में करूंगा एंटरटेन'

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 02 Aug 2023 02:51 PM (GMT+05:30)

पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया की दुनिया का जाना माना नाम बन चुके हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद उनकी ...और पढ़ें

File Photo of Puneet Superstar and Kangana Ranaut
File Photo of Puneet Superstar and Kangana Ranaut

HighLights

  1. पुनीत सुपरस्टार करने वाले हैं 'लॉक अप 2' में एंट्री
  2. उन्होंने दावा किया कि कंगना रनोट ने उन्हें आई लव यू कहा है
  3. पुनीत का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ था हैक

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आए थे। हालांकि, पहले ही दिन के बाद उन्हें बेघर कर दिया गया था। पुनीत सुपरस्टार ने अपनी हरकतों से घरवालों की नाक में दम कर दिया था।

कभी सिर पर डिटर्जेंट डालना, तो कभी वॉशरूम गंदा करना, पुनीत सुपरस्टार ने वो सब किया, जो आजतक बिग बॉस के इतिहास में नहीं हुआ। उनकी हरकतों से परेशान होकर ही उन्हें घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। मगर अब पुनीत 'लॉक अप 2' में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं।

कंगना के लिए पुनीत ने कही हैरानी वाली बात

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार की हरकतों से सिर्फ बिग बॉस वाले नहीं, बल्कि खुद सोशल मीडिया वाले भी हैरान हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट तक बैन कर दिया गया। मगर पुनीत की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया। अब खबर है कि वह 'लॉक अप' सीजन 2 में नजर आएंगे। इस शो को कंगना रनोट (Kangana Ranaut) होस्ट करेंगी। पुनीत सुपरस्टार ने उन्हें लेकर हैरान करने वाली बात कही है।

कंगान ने किया प्रपोज?

पुनीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि कंगना रनोट ने 'लॉक अप 2' के लिए इन्वाइट किया था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शो में इनवाइट करते समय कंगना ने उन्हें 'आई लव यू' कहा था। उन्होंने कहा, "कंगना जी मैं भी आपको बहुत प्यार करता हूं। मैं बहुत जल्द आपके रियलिटी शो में आ रहा हूं और बहुत जल्द मैं हल्ला मचाने वाला हूं।'' उन्होंने दावा किया कि वह 'लॉक अप 2' में अपनी परफॉर्मेंस से सबको एंटरटेन करेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by SHOAIB⚡ (@hey.shoaib)

गौरतलब है कि पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया पर अजीब तरह के कंटेंट बनाने की वजह से फेमस हुए। उनके हर एक रील पर मिलियन लाइक्स और व्यूज आते हैं। कुछ दिनों पहले उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया था। हालांकि, अब उसे रिस्टोर किए जाने की जानकारी सामने आई है।