Exclusive: बाजीराव मस्तानी प्रेम कहानी, पेशवा बाजीराव बायोपिक शो
संजय ने बताया है कि फिल्म बाजीराव और इस शो में सिर्फ इतना ही कनेक्शन है कि रुद्र ने उस फिल्म में भी काम किया है और इस शो में वह पेशवा की भूमिका में हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सोनी टीवी पर जल्द ही पेशवा बाजीराव शो की शुरुआत होने वाली है। शो के निर्माता संजय वाधवा ने यह स्पष्ट किया है कि बाजीराव मस्तानी फिल्म और इस धारावाहिक में कोई भी समानता नहीं होगी। क्या होगा शो में खास आइये जानें। शो में रुद्र सोनी, अनुजा साठे, मनीष वाधवा, पल्लवी जोशी जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में हैं।
बायोपिक जैसा होगा शो
इसे भी पढ़ें- बढ़ रही है मनु की इंसिक्योरिटी, मनवीर निकल चुके हैं रेस टू फ़िनाले में आगे
जहां बाजीराव मस्तानी में पूरी तरह से प्रेम कहानी पर फोकस किया गया, वहीं पेशवा बाजीराव में प्रेम बाजीराव की ज़िंदगी का सिर्फ़ एक हिस्सा होगा। इसलिए दोनों में कोई समानता नहीं होगी। संजय ने यह भी बताया कि पेशवा की मां राधाबाई और पिता के किस्सों से भी लोग अवगत नहीं हैं। इसलिए उन किस्सों को भी हम शो के माध्यम से दर्शाना चाहते थे। संजय ने बताया है कि फिल्म बाजीराव और इस शो में सिर्फ इतना ही कनेक्शन है कि रुद्र ने उस फिल्म में भी काम किया है और इस शो में वह पेशवा की भूमिका में हैं। रुद्र ने इससे पहले बालवीर शो किया था।
10 महीने की रिसर्च
इसे भी पढ़ें- ये माया है बेहद डेंजरस, किस किस को मारेगी
संजय ने बताया है कि उनकी टीम ने पूरे 10 महीने के रिसर्च से पेशवा बाजीराव की जिंदगी के अनछुए पहलुओं को तलाशने की कोशिश की है। इसके लिए वो शनिवाड़ा, सतारा, और उन इलाकों में गये जहां से बाजीराव का ताल्लुक रहा है। संजय का यह भी मानना है कि शनिवाडा इलाके में यह तरीका था कि उस दौर में घर पर चप्पल खोलकर बाहर ही रखने की परंपरा थी। बाहर तुलसी का पौधा होता था, जिसे प्रणाम करते थे लोग और फिर अंदर जाते थे। मिट्टी के फर्श होते थे। इन सभी चीजों को हमने सेट में दिखाया है। फिर भाषा को लेकर काफी रिसर्च किया गया है। उन्होंने मराठी के साथ-साथ भाषा को सामान्य हिंदी रखने की भी कोशिश की है। कॉस्टयूम पर भी काम करते हुए पल्लवी और अनुजा साठे से भी इनपुट्स लिये जाते रहे हैं, ताकि आॅथेंटिसिटी बरकरार रहे।
हो सकते हैं नये चेहरे
इसे भी पढ़ें- कर्मफल दाता शनि में आज आएगा यम पर संकट
संजय वाधवा ने बताया है कि बाजीराव की फिलहाल शुरुआत में बचपन की ज़िंदगी दिखाई जायेगी और फिर उनकी युवावस्था के लिए खास तलाश जारी है। खास कर मस्तानी के लिए वह किसी नये चेहरे को कास्ट कर सकते हैं।