विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: प्रियंका और शिव में हुई जबरदस्त बहस, एमसी स्टैन ने किया एक्ट्रेस पर अब तक का सबसे गंदा कमेंट

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 23 Jan 2023 05:03 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2023 05:14 PM (IST)

Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 में निमृत कौर अहलूवालिया के लिए टिकट 2 फिनाले का रास्ता साफ किया गया ...और पढ़ें

File Photo of Shiv Thakare, Priyanka Choudhary and MC Stan
File Photo of Shiv Thakare, Priyanka Choudhary and MC Stan

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन फिनाले एपिसोड (Bigg Boss 16 Finale) के बहुत करीब है। घर में अब सिर्फ 8 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिनमें 'टिकट 2 फिनाले' के लिए जंग छिड़ गई है। दरअसल में कितनी टिकट 2 फिनाले का ऐलान किया। निमृत (Nimrit Kaur Ahluwalia) को कैप्टेंसी मिली और इसी के साथ फिनाले तक पहुंचने के लिए उनका रास्ता भी साफ हो गया।

टिकट टू फिनाले के लिए छिड़ी जंग

बाकी के घरवालों को निमृत से फिनाले की टिकट छीनने का मौका मिला है, जिसके लिए घर में एक महाभारत होने वाली है। निमृत से टिकट टू फिनाले छीनने के लिए प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) जी जान लगाती हुई देखी जाएंगी।

घर वालों को दिया गया यह टास्क

मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि बिग बॉस नहीं सभी घरवालों को टास्क दिया है, जिसके जरिए निमृत की कैप्टंसी पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। निमृत को कैप्टंसी की रेस से बाहर करने के लिए घरवालों के सामने एक बोर्ड तैयार किया गया है, जिसमें निमृत की फोटो के साथ 10 रिंग निकालने होंगे।

शिव और प्रियंका में हुई बहस

इस टास्क में प्रियंका, टीना और अर्चना गौतम, निमृत के खिलाफ एक तरफ हो जाती हैं और बाकी लोग एक तरफ। अर्चना कहती हैं कि निमृत ने अपनी ड्यूटी के दौरान बाथरूम साफ नहीं किया। प्रियंका भी निमृत की गलतियां गिनाती हैं, जिसके बाद उनकी शिव ठाकरे और एमसी स्टैन से लड़ाई हो जाती है। प्रियंका कहती हैं कि हमें गेम खेलना है। फिनाले तक पहुंचना इतना आसान नहीं है।

सुम्बुल के साथ हुई प्रियंका की धक्कामुक्की

प्रोमो में देखा जा सकता है कि प्रियंका बोर्ड से रिंग निकालने आगे आती हैं, तो सुम्बुल उनका रास्ता रोक लेती हैं। इस दौरान दोनों एक्ट्रेस में धक्का-मुक्की हो जाती है। उधर स्टैन प्रियंका के खिलाफ कुछ बोलने से कहते हैं कि लड़की के बारे में मैं कुछ बोलूं? इतना सुनते ही प्रियंका भड़क जाती हैं और उनसे कहती हैं कि वह जो भी कहना चाहते हैं बोल लें।

एलिमिनेट हुईं सौंदर्या शर्मा

बता दें कि इस वीकेंड का वार में सौंदर्य शर्मा (Soundarya Sharma) बाहर हो गईं हैं। घर में उनकी दोस्ती मंडली के लोगों के साथ अच्छी थी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: बिग बॉस से बाहर आते ही सौंदर्या ने खोली सबकी पोल, एमसी स्टैन और सुम्बुल के बारे में कही यह बात

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: सलमान खान के निशाने पर आईं टीना, फटकार लगने पर दहाड़े मारकर रोईं एक्ट्रेस, कहा- तोड़ दिया मुझे