विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूल में प्रियंका चौधरी ने मनाया Ankit Gupta का बर्थ डे, हॉटनेस से भरी ये रोमांटिक फोटो हुई सोशल मीडिया पर वायरल

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 06 Nov 2023 06:11 PM (IST)

बिग बॉस 16 फेम अंकित गुप्ता की सोशल मीडिया पर अच्छी फैम फॉलोइंग है। लोग उनके काम को पसंद करते ...और पढ़ें

File Photo of Priyanka Chahar Choudhary and Ankit Gupta
File Photo of Priyanka Chahar Choudhary and Ankit Gupta

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के एक्टर अंकित गुप्ता के स्टारडम में 'बिग बॉस 16' के बाद इजाफा होते देखने को मिला। इस शो में जहां फैंस ने उनके पेशंस की तारीफ की, तो दूसरी ओर प्रियंका चाहर चौधरी के साथ उनकी केमेस्ट्री भी पसंद की गई।

अंकित और प्रियंका पहले से एक दूसरे को जानते थे, मगर उनकी नजदीकियां शो में आने के बाद से बढ़ीं। आज अंकिता गुप्ता का जन्मदिन है। उनके स्पेशल डे को प्रियंका चाहर चौधरी ने काफी सेंशुअस और स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया है।

अंकित ने मनाया 35वां जन्मदिन

अंकित गुप्ता के कई चाहने वाले हैं। 6 नवंबर को वह अपना 35वां बर्थ डे मना रहे हैं। 'उडारियां' एक्टर की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। फैंस उन्हें प्रियंका चाहर चौधरी के साथ देखना पसंद करते हैं। वहीं, अंकित भी अपने चाहने वालों को निराश किए बिना प्रियंका के साथ अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं। अब फैंस को इस जोड़ी की ऐसी तस्वीर देखने को मिली है, जिससे सोशल मीडिया पर हॉटनेस का पारा बढ़ गया है।

पूल में प्रियंका ने दिया अंकित संग पोज

अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड का बर्थ डे स्पेशल तरीके से मनाने के लिए प्रियंका ने कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस ने पूल में बास्केट में कुछ फ्लावर्स सामने रखते हुए अंकित संग पोज दिया। इस दौरान जहां अंकित शॉर्ट्स में थे, तो प्रियंका ने ग्रीन कलर की बिकनी पहनी थी। हॉटनेस से भरपूर इस फोटो को देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं।

अंकित गुप्ता के शो

'बिग बॉस 16' के बाद अंकित के हाथों 'जूनूनियत' शो लगा। इसके पहले उन्होंने 'मैं बोल रहा हूं', 'नमक इश्का का' और 'उडारियां' जैसे शो में काम किया था।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary Pics: प्रियंका चाहर चौधरी ने ऑरेंज आउटफिट में लगाई आग, तस्वीरें देख दीवाने हुए फैंस