विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paras Kalnawat ने 'अनुपमा' के कलाकारों निधि शाह और आशीष मेहरोत्रा को लताड़ा, कहा- दोनों ने दिया धोखा

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Tue, 30 May 2023 07:41 PM (GMT+05:30)

Paras Kalnawat On Anupamaa Show पारस कलनावत अभिनेता है। उन्होंने कई शो में अहम भूमिका निभाई है। अब उन्होंने दावा ...और पढ़ें

Paras Kalnawat On Anupamaa Show, Anupamaa Show news
Paras Kalnawat On Anupamaa Show, Anupamaa Show news

नई दिल्ली, जेएनएन। Paras Kalnawat On Anupamaa Show: अनुपमा शो में नजर आने वाले पारस कलनावत ने निधि शाह और आशीष मेहरोत्रा पर धोखा देने का आरोप लगाया है। पारस कलनावत शो में समर शाह की भूमिका निभाते थे। हाल ही में, उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में भाग लेने के लिए इस शो को अलविदा कह दिया है। वह इन दिनों कुंडली भाग्य में भी नजर आते हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि अनुपमा शो 80% लोग छोड़ना चाहते हैं। 

निधि शाह और आशीष मेहरोत्रा ने पारस कलनावत के दावों का खंडन क्यों किया है?

अनुपमा के कलाकार निधि शाह और आशीष मेहरोत्रा ने इन खबरों का खंडन किया है। अब पारस ने इन दोनों को लताड़ा है। पारस कलनावत ने हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने कहा है,

"अनुपमा के सेट पर मेरा अनुभव बुरा रहा है। इसके चलते मैंने यह शो छोड़ा है। मैं नहीं चाहता कि मेरी सोच पर या मेरे अनुभव पर कोई और कमेंट करें।"

पारस कलनावत ने निधि शाह व आशीष मेहरोत्रा के दावों पर क्या कहा?

जब पारस कलनावत से पूछा गया कि निधि शाह और आशीष मेहरोत्रा के बयान पर उनका क्या कहना है। इस पर उन्होंने कहा,

"मैंने उन्हें बताया है कि उन्होंने किस प्रकार मुझे धोखा दिया है अगर आप उनसे पूछेंगे तो उन्होंने जो मुझे उत्तर दिया था, अब उनका जवाब उससे अलग होगा। मैंने उन्हें अपने दावों का स्क्रीनशॉट भी भेजा है। मैं कई लोगों को जानता हूं जो खुश नहीं है और शो छोड़ना चाहते हैं लेकिन अपनी परेशानियों के कारण शो से जुड़े हुए हैं। सभी जानते हैं कि मैंने जो शिकायत की है वह जेनुइन है।"

View this post on Instagram

A post shared by PARAS BHUSHAN KALNAWAT (@paras_kalnawat)

वहीं, पारस के बयान पर निधि शाह ने कहा है,

"शो बहुत अच्छा कर रहा है। शो में जो काम कर रहे हैं, सभी प्रतिभागियों को काफी मजा आ रहा है। हम जो भी कर रहे हैं, वह बहुत पसंद किया जा रहा है। ऐसे में कोई शो छोड़कर क्यों जाना चाहेगा। पिछले 3 साल से यह ऐसे ही नंबर वन नहीं है। मुझे पता नहीं पारस यह सब बातें क्यों कह रहा है।"

आशीष मेहरोत्रा ने पारस कलनावत के दावों पर क्या प्रतिक्रिया दी है?

वहीं, आशीष मेहरोत्रा ने भी पारस के दावों का मजाक उड़ाया है। इस शो में रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे की अहम भूमिका है। रूपाली गांगुली शो में अनुपमा की भूमिका निभाती है।