Move to Jagran APP

कोरोना वायरस के आगे जिंदगी की जंग हारे शाहीर शेख के पिता, गंभीर हालत के बाद हुआ निधन

पवित्र रिश्ता 2 के अभिनेता शाहीर शेख के पिता कोरोना वायरस का शिकार हो गए थे। वह अस्पताल में भर्ती थे। हालत खराब होने के बाद उन्हें वैंटिलेटर पर रखा गया था। इस बात की जानकारी खुद शाहीर शेख ने दी थी।

By Anand KashyapEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 08:14 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 08:14 AM (IST)
कोरोना वायरस के आगे जिंदगी की जंग हारे शाहीर शेख के पिता, गंभीर हालत के बाद हुआ निधन
अभिनेता शाहीर शेख और कटरीना कैफ, तस्वीर: shaheernsheikh/@Shaheer_S

नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर वेब शो पवित्र रिश्ता 2 के अभिनेता शाहीर शेख पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के पिता शाहनवाज शेख का इंतकाल हो गया है। हाल ही में शाहनवाज शेख कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। संक्रमण तेज बढ़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शाहीर शेख के पिता को वैंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन अब शाहनवाज शेख जिंदगी की जंग हार गए हैं।

loksabha election banner

शाहीर शेख के पिता के इंतकाल की जानकारी टीवी अभिनेता अली गोनी ने दी है। अली गोनी ने सोशल मीडिया के जरिए शाहीर शेख के पिता के इंतकाल के लिए शोक जताया है। अली गोनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन, अल्लाह अंकल की रूह को शांति दे। भाई शाहीर शेख मजबूत रहो।' सोशल मीडिया पर अली गोनी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहीर शेख के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर शोक जता रहे हैं। साथ ही अभिनेता के पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इससे पहले शाहीर शेख ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। साथ ही यह भी बताया है कि उनके पिता की हालत काफी नाजुक है और वह वैंटिलेटर पर हैं। शाहीर शेख ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पिता की एक तस्वीर शेयर की थी।

इस तस्वीर में उन्होंने पिता को कोविड-19 से संक्रमित होने के बारे में बताया था और अपने फैंस से पिता के लिए दुआ मांगने की अपील की थी। शाहीर शेख ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दोस्तों मेरे पिता वैंटिलेटर पर हैं। वह कोविड से जंग लड़ रहे हैं। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें ताकि वो ठीक हो जाएं।' शाहीर शेख के इस ट्वीट पर फैंस सहित कई टीवी सितारों ने उनके पिता के जल्द ठीक होने की कामना की थी।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रही है। लाखों लोग इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री और इससे जुड़े सितारों पर भी कोरोना का कहर बरपा हुआ है। अब तक कई सितारे और उनके करीबी इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। शाहीर शेख के पिता के अलावा अन्य टीवी सितारों ने खुद के कोरोना से संक्रमित होने के बारे में बताया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.