विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sumbul Touqeer की हाउस पार्टी में शामिल हुए निमृत कौर और शिव, सोशल मीडिया पर छाई सेलिब्रेशन की तस्वीरें

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 02 Mar 2023 11:13 PM (IST)Updated: Thu, 02 Mar 2023 11:39 PM (IST)

Sumbul Touqeer New House Party सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) ने अपने नए घर के लिए पार्टी रखी जिसमे ...और पढ़ें

Sumbul Touqeer New Home, Shiv Thakare, Sumbul Touqeer House Party, Nimrit Kaur Ahluwalia, Sumbul And Shiv
Sumbul Touqeer New Home, Shiv Thakare, Sumbul Touqeer House Party, Nimrit Kaur Ahluwalia, Sumbul And Shiv

 नई दिल्ली, जेएनएन। Sumbul Touqeer New House Party: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) को शो में खूब प्यार मिला था। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने नए घर का एलान किया था। वहीं अब सुम्बुल ने अपने नए घर के लिए पार्टी रखी, जिसमे शिव ठाकरे और निमृत कौर अहलूवालिया भी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की है।

सुम्बुल ने रखी नए घर की पार्टी

सुम्बुल ने अपने नए घर की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इस पार्टी में सुम्बुल ने 'बिग बॉस 16 के दोस्त निमृत कौर अहलूवालिया और शिव ठाकरे को इनवाइट किया। इनके साथ सुम्बुल के कुछ और क्लोज फ्रेंड्स भी नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस ने खूब मस्ती की।

सुम्बुल के पापा और छोटी बहन

इस फोटो में एक्ट्रेस पापा और उनकी छोटी पोज देते नजर आ रही है। सुंबुल तौकीर खान ने बचपन में ही अपनी मां को खो दिया था। सुंबुल तौकीर खान को उनके पिता ने पाला है। सुंबुल तौकीर खान ने अपने पिता की मदद करने के लिए कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। 

बता दें, सुंबुल तौकीर ने केवल 19 साल की उम्र में घर खरीद लिया है। एक्ट्रेस अपनी कड़ी मेहनत से अपने पिता को गर्व महसूस करवाया है।

दो दिन पहले शेयर किया था नए घर का वीडियो

दो दिन पहले सुम्बुल तौकीर खान ने नये घर खरीदने के बारे में जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम पर सुम्बुल ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमे सुम्बुल ने बताया था कि उन्होंने नया घर खरीदा है। वह अपने आशियाने को फिलहाल सजा रही हैं। घर में फिलहाल डेकोरेशन का कामकाज चल रहा है। इतना ही नहीं अदाकारा अपने फैंस से भी इंटीरियर के सुझाव भी मांगे थे।

नए शो को लेकर एक्साइटेड हैं एक्ट्रेस

सुम्बुल वेब सीरीज 'डियर इश्क' में अहम रोल निभाते नजर आएंगी। साथ ही एक्ट्रेस अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 'डियर इश्क' में लोग सुम्बुल का अलग अवतार देखेंगे। डियर इश्क रवींद्र सिंह की किताब ‘राइट मी ए लव स्टोरी’ पर आधारित है।


यह भी पढ़ें- Sumbul Touqeer ने सपनों के शहर मुंबई में खरीदा नया घर, वीडियो शेयर कर दिखाई एक झलक