Nia Sharma Photos: एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं में एक रह चुकी हैं नागिन की ये एक्ट्रेस, देखें पहले कैसी दिखती थीं
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को तो आप पहचानते ही होंगे। एकता कपूर के सीरियल नागिन में बतौर ‘नागिन’ नज़र आने वाली निया शर्मा इस सीरियल की वजह से चर्चा में रहती ही हैं। Photo-Youtube
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को तो आप पहचानते ही होंगे। एकता कपूर के सीरियल नागिन में बतौर ‘नागिन’ नज़र आने वाली निया शर्मा, इस सीरियल की वजह से तो चर्चा में रहती ही हैं। लेकिन उससे भी ज्यादा वो अपनी हॉट फोटोज़ और फिटनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं। अगर आप निया शर्मा का इंस्टाग्राम खंगालेंगे तो आपको ख़ुद अंदाज़ा हो जाएगा कि हम ऐसा क्यों कह रहे है। निया के इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक फोटो है, और वो हर फोटो में काफी हॉट लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इतनी हॉट और स्टाइलिश दिखने वाली निया हमेशा से ऐसे नहीं दिखती थीं।
निया ने जब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था तब वो काफी अलग दिखती थीं। तक वो एकदम सिंपल दिखती थीं। उनकी हेयरस्टाइल से लेकर, उनके लुक्स तक सबकुछ अलग था। आज हम आपको निया की कुछ पुरानी तस्वीरें दिखाते हैं जिन्हें देखकर थोड़ी देर के लिए आप भी हैरान रह जाएंगे, और फिर ख़ुद कहेंगे एक्ट्रेस ने क्या गज़ब का ट्रांस्फॉर्म किया है।
सबसे पहले तो हम आपको ये बता दें कि निया का असली नाम निया शर्मा नहीं है, एक्ट्रेस का असली नाम है नेहा शर्मा। निया अपने परिवार में सबसे छोटी हैं। एक्ट्रेस की पैदाइश दिल्ली की है और पढ़ाई भी दिल्ली की ही है। एक्ट्रेस ने जगन्नाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस से मास कम्युनिकेशन की डिग्री ले रखी है। इतनी कम उम्र में निया अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि कर चुकी हैं।
आप शायद ही ये बात जानते होंगे निया एशिया की टॉप 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। ब्रिटेन के एक टॉप अखबार ने एशिया की 50 सेक्सी महिलाओं की लिस्ट जारी की थी। इसमें 2016 में निया तीसरे नंबर पर रहीं थीं और 2017 में दूसरे स्थान पर।
Khatron ke Khiladi ‘Mad in India’ oh sorry ‘Made’ in India😀 @colorstv @stylebysaachivj @azotiique
एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में सीरियल ‘काली एक अग्निपरीक्षा’ के साथ की। हालांकि निया को पहचान मिली साल 2011 में शुरू हुए सीरियल ‘एक हज़ारों में मेरी बहना’ से। इस सीरियल में निया ने मानवी का रोल निभाया था जो क्रिस्टल डिसूज़ा की छोटी बहन थी। इसके बाद वो जमाई राजा, खतरों के खिलाड़ी सीज़न 8, इश्क में मरजावां में नज़र आईं। हाल ही में एक्ट्रेस एकता कपूर के फेमस सीरियल ‘नागिन 4’ में नज़र आई हैं।
The biggest asset a Woman has is her Lie-ability. #liability 😉 @dannyalaghphotos @cashmakeupartistry