Nia Sharma Bold Photos : एडल्ट केक के बाद अब निया शर्मा की बोल्ड तस्वीरें हुईं वायरल, इंटरनेट पर मचा रहीं तहलका
निया शर्मा का जन्मदिन 17 सितंबर को था। इस दिन उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जो केक कट किया था उसकी तस्वीर और वीडियो सामने आते ही लोग भड़क गए थे। वहीं अब निया की कुछ बोल्ड तस्वीर सामने आई हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है।
नई दिल्ली,जेएनएन। Nia Sharma Shares Latest Hot Photos : टीवी एक्ट्रेर्स निशा शर्मा हमेशा ही अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों निया ने अपने बर्थडे पर एडल्ट केक काटने की वजह से काफी सुर्खियों में रहीं थीं। इसी की वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। वहीं उन्हें कई फैंस ने इसके लिए काफी भला बुरा भी कहा था। निया का जन्मदिन 17 सितंबर को था। इस दिन उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जो केक कट किया था उसकी तस्वीर और वीडियो सामने आते ही लोग भड़क गए थे। वहीं अब निया की कुछ बोल्ड तस्वीर सामने आई हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है।
View this post on Instagram
निया शर्मा ने अपने बर्थडे पर डर्टी केक की तस्वीरें और वीडियो के बाद अब अपनी बोल्ड तसवीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम शेयर की हैं। फोटोज में एक बार फिर से उनका हॉट एंड बोल्ड अंदाज फैंस को दिवाना कर रहा हैं। तस्वीरों में निया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन फोटोज़ के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- 'देखो, अब ड्रामा शुरू मत करना और फिर कहो कि इससे नफरत है।' निया की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
एशिया की तीसरी मोस्ट सेक्सी वुमन का खिताब भी पा चुकीं निया टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से काफी चर्चा में आईं थीं। इस शो में उनके साथ एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था।शो में दोनों ने बहनों का रोल प्ले किया था। वहीं दोनों न सिर्फ ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी एक दूसरे के खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं। निया और क्रिस्टल दोनों एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही दोनों एक्ट्रेसेस एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं कुछ वक्त पहले दोनों की कई तस्वीरें सामने आईं थीं जिसमें वह मस्ती करती दिखीं थीं।